{"_id":"6363c5c4fe144c42d61b5a7c","slug":"rain-batters-puducherry-schools-to-remain-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heavy Rain : पुडुचेरी में भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद, रास्तों में भरा पानी, कई इलाके जलमग्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Heavy Rain : पुडुचेरी में भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद, रास्तों में भरा पानी, कई इलाके जलमग्न
Thu, 03 Nov 2022 07:14 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पुडुचेरी
पीटीआई, पुडुचेरी
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Nov 2022 07:14 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि लोगों को बारिश से कोई कठिनाई न हो इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पुडुचेरी में गुरुवार को हुई भारी बारिश से कई इलाके और लगभग सभी रास्ते जलमग्न हो गए, जिससे वाहन सड़कों पर ही रुक गए हैं, लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने राहत और पुनर्वास कार्यों से जुड़े अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।
विज्ञापन
पुडुचेरी और उसके उपनगरीय इलाकों में शाम 4.30 बजे तक 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं सीएम ने कहा कि लोगों को बारिश से कोई कठिनाई न हो इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कलेक्ट्रेट में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है और सभी संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
आपातकालीन बैठक में मुख्य सचिव राहुल वर्मा, जिला कलेक्टर ई वल्लवन और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे। वहीं एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि किसी भी संकटपूर्ण कॉल का जवाब देने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड को भी सेवा में लगाया गया है।
विज्ञापन
सभी स्कूल रहेंगे बंद
इस बीच, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी तौर पर प्रबंधित स्कूलों के लिए कल (शुक्रवार) छुट्टी की घोषणा की। संयुक्त निदेशक शिक्षा वी जी शिवकामनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री ए नमस्वियम के निर्देशानुसार शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे।