फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain Alert: Situation in Jharkhand and Maharashtra is bad; Monsoon will knock in North India in next two days

देशभर में बारिश का दौर: झारखंड-महाराष्ट्र में हाल-बेहाल; अगले दो दिनों में उत्तर भारत में मानसून देगा दस्तक

Fri, 20 Jun 2025 03:16 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/जयपुर/श्रीनगर/मुंबई/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/जयपुर/श्रीनगर/मुंबई/शिमला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 20 Jun 2025 03:16 AM IST
सार

राजस्थान में बारिश के बावजूद गर्मी का प्रकोप जारी है और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बृहस्पतिवार पिछले 20 साल में जून का सबसे गर्म दिन रहा। झारखंड में दो दिनों से मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। नदियां उफान पर हैं और हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है।  

विज्ञापन
Rain Alert: Situation in Jharkhand and Maharashtra is bad; Monsoon will knock in North India in next two days
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में यह मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्से में पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान और श्रीनगर में गर्मी से लोग अब भी बेहाल हैं। झारखंड में भारी बारिश से चार लोगों की मौत हो गई और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


राजस्थान में बारिश के बावजूद गर्मी का प्रकोप जारी है और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बृहस्पतिवार पिछले 20 साल में जून का सबसे गर्म दिन रहा। झारखंड में दो दिनों से मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। नदियां उफान पर हैं और हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है।  

विज्ञापन

 जैसलमेर 44.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा
राजस्थान में बृहस्पतिवार को करौली (36.5 मिमी), अजमेर (18.2 मिमी), प्रतापगढ़ (5.5 मिमी), और कोटा (4.6 मिमी) में हल्की बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। हालांकि, जैसलमेर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, लेकिन गर्मी का प्रभाव बरकरार रह सकता है।
 

हिमाचल में दो-तीन दिन में आ सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अनुकूल परिस्थितियां होने के कारण अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगा। हिमाचल में 22-23 जून को ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 20-25 जून तक राज्य में बारिश का दौर रहेगा। ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 21-25 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। यह सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक रहा। हालांकि, अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की बढ़ोतरी हुई। ऊना 38 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। प्रमुख पर्यटन स्थलों में शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 28.6 डिग्री, धर्मशाला में 30 डिग्री, नारकंडा में 21.8 डिग्री और कसौली में 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 श्रीनगर में 20 साल में सबसे गर्म जून
कश्मीर घाटी में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रीनगर में बृहस्पतिवार को तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 20 साल में जून का सबसे गर्म दिन है। यह मौसमी औसत से सात डिग्री अधिक है। इससे पहले, 25 जून 2005 को 36.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने बताया कि घाटी के अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
 

ठाणे, रायगढ़, मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने पालघर, नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। ठाणे, रायगढ़, मुंबई, रत्नागिरी और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट है। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, रत्नागिरी में जगबुडी नदी भी उफान पर है। रायगढ़ के स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में 24 घंटों में 142.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। रत्नागिरी के कुचंबे गांव में भूस्खलन हुआ, और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed