फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways Will Not End Flexi Fare Scheme

रेलवे के लिए दुधारू है फ्लेक्सी फेयर स्कीम, खत्म नहीं होगी योजना

Wed, 22 Aug 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Railways Will Not End Flexi Fare Scheme
Shatabdi, Rajdhani, Duronto trains
 रेलवे फ्लेक्सी फेयर स्कीम पूरी तरह से खत्म नहीं करने जा रही है। हां, इस स्कीम में कुछ बदलाव किये जाने की जरूर योजना बनाई जा रही है। रेल मंत्रालय की ओर से फ्लेक्सी फेयर को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब यह साफ संकेत दे दिया गया है। 
विज्ञापन


मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि फ्लेक्सी फेयर से रेलवे को खासी आमदनी हो रही है। रेलवे का तर्क है कि हजारों की तादाद में चल रही ट्रेनों में से सिर्फ 168 ट्रेनें ही ऐसी हैं, जिनमें फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू है। 
विज्ञापन

इस सिस्टम के लागू होने के बाद से राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में सीटें जैसे -जैसे बुक होती जाती हैं, किराए में बढ़ोतरी होती जाती है। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि रेलमंत्री गोयल ने अभी फ्लेक्सी फेयर के बारे में समिति की रिपोर्ट को पूरी तरह से नहीं देखा है। लेकिन इस किराया प्रणाली को खत्म नहीं किया जाएगा। रेलवे ने पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु के उस दावे से भी किनारा कर लिया है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि  2020 तक ऑन डिमांड रेल टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed