फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to run more special trains soon, says rail board chairman

यात्रियों की संख्या और कोविड हालात के हिसाब से और विशेष ट्रेनें चलाएंगेः रेलवे

Fri, 26 Jun 2020 07:59 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Jun 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Railways to run more special trains soon, says rail board chairman
स्पेशल ट्रेन - फोटो : social media

देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सभी रेगुलर मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और सब-अर्बन ट्रेनों को 12 अगस्त तक रद्द कर दिया है। ऐसे में शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने कहा, प्रवासी कामगार वापस उन राज्यों को जा रहे हैं, जिन्हें उन्होंने कोरोना वायरस के चलते छोड़ा था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम विशेष ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर नजर रखे हुए हैं। जल्द ही हम राज्यों की मांग, यात्रियों की संख्या और कोविड हालात के हिसाब से और विशेष ट्रेनें चलाएंगे।' यादव ने कहा, 'उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से बड़े शहरों की ओर जा रही ट्रेंनों में यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इससे आर्थिक हालात में सुधार का संकेत मिलता है।'
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के मद्देनजर निकट भविष्य में सभी ट्रेनें चला पाना संभव नहीं लगता। यादव ने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत छह राज्यों में 160 परियोजनाओं की पहचान की गई है। इससे वापस लौटे प्रवासी कामगारों के लिये नौ लाख दिन के कामकाज की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक पृथक वास कोच पर रेलवे खर्च कर रहा है लगभग दो लाख रुपये
रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रत्येक पृथक वास कोच के रखरखाव, रोगियों के लिए कपड़े और भोजन, कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर दो लाख रुपये खर्च कर रहा है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने कहा कि पृथक वास कोच में बदले गए 5,213 कोचों के लिए यह रेलवे का बजटीय अनुमान है। इसके लिए पहले ही केंद्रीय कोविड देखभाल कोष से पैसा मिल चुका है।उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय को इस कोष से अब तक 620 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।  यादव ने कहा कि अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से लोगों ने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। 


रेलवे ने 12 अगस्त तक ट्रेनें रद्द की
रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को ट्रेनों के संचालन पर लगी रोक को आगे बढ़ाने का एलान किया था। बोर्ड ने कहा था कि 12 अगस्त तक सभी मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर, लोकल और ईएमयू ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अगर 12 अगस्त तक किसी व्यक्ति का सामान्य ट्रेन में आरक्षण है तो उसे टिकट की पूरी कीमत वापस की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed