{"_id":"5ec54fdf635c6c267154d0e3","slug":"railways-set-to-resume-intrastate-services-2-trains-approved-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यों के भीतर ट्रेन सेवा बहाल करने की तैयारी, कर्नाटक से होगी शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यों के भीतर ट्रेन सेवा बहाल करने की तैयारी, कर्नाटक से होगी शुरुआत
Wed, 20 May 2020 09:12 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 20 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से स्टेशन पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन 4.0 में रेलवे कुछ भी और राहत देने जा रहा है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 22 मई से कर्नाटक में ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक बंगलूरू-हुबली-बेलगावी और मैसूरु-बंगलूरू स्पेशल ट्रेन 22 मई से चलने लगेंगी। इन ट्रेन की बुकिंग भी आईआरसीटीसी पोर्टल के जरिए आनलाइन ही होगी। कोरोना वायरस लॉकडाउन शुरू होने के बाद पहली बार रेलवे राज्यों के भीतर ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि एक मई से श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की थी। इसके बाद विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर वापस पहुंचाने के लिए 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल ट्रेन चलाई थी। ये सभी ट्रेन 12 मई से दिल्ली से विभिन्न शहरों के लिए चलना शुरू हुई हैं। एक दिन पहले ही केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की थी कि एक जून से 200 गैर एसी ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ी राहत का एलान करते हुए घोषणा की थी कि भारतीय रेलवे एक जून से टाइम टेबल के हिसाब से प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलाएगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी। बता दें कि लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा गोयल ने राज्यों से अनुरोध किया कि वह श्रमिकों की सहायता करें और नजदीकी मेन लाइन स्टेशन के पास उनका पंजीकरण करवा कर लिस्ट रेलवे को उपलब्ध कराएं, जिससे रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर सके। गोयल ने कहा, मजदूरों से आग्रह है कि वे अपने स्थान पर ही रहें। भारतीय रेलवे जल्द ही उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा।