{"_id":"5fb967818ebc3e9bcd438ae0","slug":"railways-says-train-services-to-be-started-soon-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पटरियां हुईं खाली, रेलवे ने कहा- जल्द शुरू की जाएंगी ट्रेन सेवाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब में पटरियां हुईं खाली, रेलवे ने कहा- जल्द शुरू की जाएंगी ट्रेन सेवाएं
Sun, 22 Nov 2020 01:12 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसे मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पटरियों के खाली होने के बारे में पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है, लिहाजा राज्य में जल्द ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी। इससे कुछ ही घंटे पहले केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ट्रेन सेवाओं का संचालन फिर से शुरू करने पर सहमति दी थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने संकेत दिया कि मंगलवार से मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'रेलवे को मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है। साथ ही यह भी बताया गया है कि ट्रेनों के संचालन के लिए अब पटरियां खाली हो चुकी हैं।'
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा, 'रेलवे आवश्यक रख-रखाव जांच और अन्य प्रोटोकॉल को पूरा करने के बाद पंजाब में जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिये कदम उठाएगा।'
विज्ञापन
इससे पहले, केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार से 15 दिन के लिए यात्री ट्रेनों के लिए नाकाबंदी हटाने का फैसला लिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि अगर सरकार उनके मुद्दों का समाधान निकालने में विफल रही तो वे दोबारा नाकाबंदी कर देंगे। पंजाब में 24 सितंबर से ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं जब किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ रेल रोको आंदोलन शुरू किया था।
Railways will take steps towards restoration of train services in Punjab at the earliest after undertaking necessary maintenance checks and completing other laid down protocols.
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) November 21, 2020