फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways runs Holi special train for passengers of MP-Bihar, UP and Maharashtra

Holi 2024: इन राज्यों के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट की ज्यादा संभावना!

Thu, 21 Mar 2024 05:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Mar 2024 05:39 PM IST
सार

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पुणे और मुंबई के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Railways runs Holi special train for passengers of MP-Bihar, UP and Maharashtra
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यूपी,बिहार,एमपी और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये सभी साप्ताहिक ट्रेन है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों में शहरों में स्टॉपेज भी दिए है। फिलहाल इन ट्रेनों यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


पूर्व मध्य रेल से मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पुणे और मुंबई के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें ट्रेन नंबर 01409/01410 लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल, ट्रेन नंबर 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल, ट्रेन नंबर 05281/05282 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट स्पेशल,  ट्रेन नंबर 01105/01106 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल, ट्रेन नंबर 05289/05290 मुजफ्फरपुर- पुणे-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट एसी स्पेशल शामिल है। 
विज्ञापन


इन शहरों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
जानकारी के के मुताबिक, ट्रेन 01409 लोकमान्य तिलक-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक से 23.03.2024, 25.03.2024 एवं 30.03.2024 को 12.15 बजे चलकर अगले दिन 5 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01410 दानापुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दानापुर से 24 मार्च, 26 मार्च एवं 31 मार्च को 18.15 बजे चलकर अगले दिन रात 11.55 बजे लोकमान्य तिलक स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ट्रेन नंबर- 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दानापुर और लोकमान्य तिलक के बीच आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक से 21 मार्च एवं 28 मार्च गुरुवार को 12.15 बजे चलकर शुक्रवार को रात 9.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से 22 मार्च एवं 29 मार्च शुक्रवार को रात 11.20 बजे चलकर रविवार को 07.40 बजे लोकमान्य तिलक स्टेशन पहुंचेगी।

 गाड़ी संख्या 05281 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल मुजफ्फरपुर से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1 बजे खुलकर गुरुवार को रात 9.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05282 लोकमान्य तिलक- मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक से 22 मार्च से 05 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 00.55 बजे खुलकर शनिवार को 10.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक के बीच मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
 
 ट्रेन 05289 मुजफ्फरपुर-पुणे सुपरफास्ट एसी स्पेशल मुजफ्फरपुर से 23 मार्च से 6 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 9.15 बजे खुलकर सोमवार को 05.35 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट एसी स्पेशल ट्रेन पुणे से 25 मार्च से 8 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को 06.30 बजे खुलकर मंगलवार को दोपहर 3.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल मुजफ्फरपुर और लोकमान्य तिलक के बीच हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।


 गाड़ी संख्या 01105 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन पुणे से 24 मार्च रविवार को दोपहर 4.15 बजे खुलकर सोमवार को रात 10 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन 01106 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन दानापुर से 25 मार्च सोमवार को रात 11.30 बजे खुलकर बुधवार को 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन दानापुर और पुणे के बीच आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर एवं दौण्ड स्टेशनों पर रुकेगी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed