फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways run 315 special trains during Rath Yatra festival in Puri Odisha

Odisha: रथ यात्रा के दौरान 315 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, मंत्री वैष्णव ने CM माझी के साथ बैठक में लिया फैसला

Fri, 28 Jun 2024 11:53 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:53 PM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव व पार्वती परिदा के साथ बैठक की। इस दौरान रेल मंत्री ने विशेष ट्रेनें चलाने और श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था के बारे में सूचित किया।

विज्ञापन
Railways run 315 special trains during Rath Yatra festival in Puri Odisha
पुरी रथ यात्रा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा के पुरी में 7 जुलाई को होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान रेलवे ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे इस बार पुरी से 315 विशेष ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा, रेल मंत्रालय उत्सव के लिए पुरी आने वाले 15000 श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था भी करेगा। 

विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव व पार्वती परिदा के साथ बैठक की। इस दौरान रेल मंत्री ने विशेष ट्रेनें चलाने और श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था के बारे में सूचित किया। वैष्णव ने कहा, रथ यात्रा उत्सव के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई तक 315 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। इसमें ओडिशा के अधिकांश हिस्से को भी कवर किया जाएगा।
विज्ञापन


ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने कहा, गुंडिचा यात्रा पर बादामपहाड़, राउरकेला, बालेश्वर, सोनेपुर और दासपल्ला, जूनागढ़ रोड, संबलपुर, केंदुझारगढ़, पारादीप, भद्रक, अंगुल, गुनुपुर, बंगिरीपोसी से विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, संध्या दर्शन, बहुदा जात्रा, सुना वेशा और रथ यात्रा के अधरापन अनुष्ठानों के लिए भी विशेष ट्रेनों की योजना है। वहीं, फंकवाल ने पुरी स्टेशन पर रथयात्रा की भीड़ से निपटने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और पहले से ही व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली के दौरे के दौरान रेल मंत्री के साथ बैठक से पहले सीएम माझी और दोनों डिप्टी सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम और गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की। गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम माझी ने नेताओं को रथ यात्रा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed