Indian Railway: भारतीय रेलवे ने वर्ष 2024-25 में कोच निर्माण में 9% की वृद्धि की, बनाए 7,134 नए कोच
भारतीय रेलवे ने आम आदमी की जरूरतो को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 ट्रेन के कोच की के कोच की बनावट में रिकॉर्ड वृद्धि की है। इस वित्तिय वर्ष में कुल 7,134 कोच बनाए गए है। इनमें बिना एसी के कोच की बनावट पर ज्यादा फोकस किया गया है, जिससे आम आदमी की जरूरतें पूरी हो सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी का जरूरतों को पूरा करने पर जोर
मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया है कि 2024-25 में खास ध्यान गैर-एसी कोचों के उत्पादन पर दिया गया है। जहां कुल 4,601 कोचों का को बिना एसी वाले श्रेणी में बनाया गया है, जो कि आम आदमी की यात्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें:- Waqf Bill: वक्फ विधेयक पर 13 घंटे लंबी चर्चा के राज्यसभा ने भी लगाई मुहर; पक्ष में पड़े 128 वोट विपक्ष में 95
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने बनाए रिकॉर्ड कोच
बता दें कि भारतीय रेलवे की तीन प्रमुख कोच निर्माण इकाइया हैं। इनमें चेन्नई, तमिलनाडु में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ), कपूरथला, पंजाब में रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) और रायबरेली, उत्तर प्रदेश में मॉडर्न कोच फैक्ट्री (एमसीएफ), जिनमें से इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) ने 2024-25 के लिए अपने उत्पादन रिकॉर्ड को पार करते हुए 3,007 कोच बनाए हैं।
रेलवे मंत्रालय ने दी जानकारी
मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में कोच उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। 2004 से 2014 के बीच भारतीय रेलवे ने औसतन 3,300 से कम कोच बनाए थे, लेकिन 2014 से 2024 तक उत्पादन में भारी वृद्धि देखने को मिली है। इस अवधि में कुल 54,809 कोच बनाए गए, जो प्रति वर्ष औसतन 5,481 कोच हैं।
ये भी पढ़ें:- Climate: 'पर्याप्त धन के बिना विकासशील देशों के लिए लक्ष्य पूरा करना मुश्किल', जलवायु वित्त पर भारत का दो टूक
इसके साथ ही रेलवे मंत्रालय ने कहा कि यह वृद्धि बेहतर कनेक्टिविटी और आत्मनिर्भरता के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है और यह सुनिश्चित करती है कि भारतीय रेलवे यात्रियों की बढ़ती संख्या को बेहतर सुविधाओं के साथ सेवा प्रदान कर सके।