फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways Records 4 per cent Rise in Freight Loading, Passenger Footfall Nears 640 Million in Q1

Railways: माल ढुलाई में हुई 4% की बढ़ोतरी, यात्री सफर 64 करोड़ के करीब; पहली तिमाही में बनाया रिकॉर्ड

Thu, 02 Jul 2026 08:47 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 02 Jul 2026 08:47 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में ताप विद्युत संयंत्रों की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय रेल ने घरेलू कोयले की ढुलाई बढ़ा दी है। इसी के चलते जून 2026 में पिछले साल की तुलना में बिजली संयंत्रों को 7 प्रतिशत अधिक कोयले की आपूर्ति हुई। इससे देश में निर्बाध बिजली उत्पादन को सहारा मिला है।

विज्ञापन
Railways Records 4 per cent Rise in Freight Loading, Passenger Footfall Nears 640 Million in Q1
भारतीय रेलवे - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में माल ढुलाई और यात्री परिवहन के क्षेत्र में बढ़ोतरी दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। रेलवे ने जून 2026 में 142.21 मिलियन टन माल की ढुलाई की। जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह आंकड़ा 136.71 मिलियन टन था। इसमें 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है। माल ढुलाई से रेलवे को करीब 430 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला, जो जून 2025 की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


जून माह में कई प्रमुख वस्तुओं की ढुलाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उर्वरक की ढुलाई में 19.1 प्रतिशत, अन्य वस्तुओं में 17.3 प्रतिशत, लौह अयस्क में 9.4 प्रतिशत, घरेलू कोयले में 4.9 प्रतिशत, कुल कोयले में 3.6 प्रतिशत और क्लिंकर में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।  रेलवे द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जून 2026 में दर्ज मजबूत प्रदर्शन वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल–जून) में हुई लगातार बढ़ोतरी पर आधारित है। 
विज्ञापन


इस तिमाही में भारतीय रेल ने 419.08 मिलियन टन माल की ढुलाई की, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 413.05 मिलियन टन था।इस दौरान कई प्रमुख कच्चे माल की ढुलाई में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। लौह अयस्क में 7.44 प्रतिशत, क्लिंकर में 6.54 प्रतिशत और अन्य वस्तुओं में 12.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में ताप विद्युत संयंत्रों की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय रेल ने घरेलू कोयले की ढुलाई बढ़ा दी है। इसी के चलते जून 2026 में पिछले साल की तुलना में बिजली संयंत्रों को 7 प्रतिशत अधिक कोयले की आपूर्ति हुई। इससे देश में निर्बाध बिजली उत्पादन को सहारा मिला है।


वहीं, रेलवे ने इस दौरान 63.81 करोड़ यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान की, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह आंकड़ा 62.37 करोड़ था। उपनगरीय क्षेत्रों के अलावा (अल्प और लंबी दूरी की यात्रा) यात्रियों की संख्या में 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह 28.90 करोड़ से बढ़कर 30.04 करोड़ हो गई। वहीं उपनगरीय क्षेत्रों में भी 0.9 प्रतिशत की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां यात्रियों की संख्या 33.46 करोड़ से बढ़कर 33.77 करोड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed