फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways provide insurance for baggage, laptops and even mobiles

 सामान चोरी पर रेलवे देगा मुआवजा, बढ़ सकता है बीमा कवर

Mon, 26 Sep 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
Railways provide insurance for baggage, laptops and even mobiles
रेलवे - फोटो : demo pic
रेल यात्री के लिए बीमा कवर बढ़ सकता है। रेलवे विचार कर रहा है कि 5 रुपये में 25 लाख रुपये तक यात्रा बीमा कवर दिया जाए। अभी तक ऑनलाइन टिकट पर यात्रियों को 92 पैसे में 10 लाख रुपए तक का यात्रा बीमा कवर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


बीमा कवर में सामान चोरी शामिल करने के साथ इसे ट्रेन से लेकर रेलवे स्टेशन पर सामान गुम होने को भी नए कवर में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही यात्रा बीमा योजना में ऑनलाइन टिकट वाले यात्रियों के साथ-साथ काउंटर पर टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों, मासिक यात्रा पास (एमएसटी) धारकों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। इस संबंध में आईआरसीटीसी बीमा कंपनियों से बात कर रही हैं। 
विज्ञापन


ऑनलाइन टिकट कराने के मामले में  92 पैसे में 10 लाख रुपए के यात्रा बीमा कवर की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध होती है। इसमें यात्रियों के पास विकल्‍प होता है कि व‍ह टिकट बुक करते समय बीमा चुने या नहीं। बीमा कवर की राशि टिकट के अतिरिक्‍त वसूली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बढ़ जाएगी संख्या

यात्रा बीमा कवर खूब चर्चित हो रहा है। 15 दिन के भीतर ही यह बीमा लेने वालों की संख्या 46 लाख तक पहुंच गई। रेलवे को उम्मीद है कि सितंबर खत्म होते-होते एक करोड़ रेलयात्री यात्रा बीमा कराएंगे। यात्रा बीमा को ट्रेन के अंदर हुए किसी हादसे के साथ-साथ स्टेशन पर होने वाली किसी दुर्घटना को भी कवरेज में लेने के लिए आईआरसीटीसी ने बुधवार को 12 इंश्योरेंस कंपनियों के साथ एक बैठक की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed