फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways: Preparations to prevent trains from getting delayed and cancelled during Prayagraj Maha Kumbh

Railways: प्रयागराज महाकुंभ में ट्रेनों को लेट और रद्द होने से बचाने की तैयारी; ठंड के लिए बनाया गया यह प्लान

Thu, 10 Oct 2024 03:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Oct 2024 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन 2025 के जनवरी-फरवरी में होने जा रहा है। इस दौरान उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप होता है। कई शहरों में कोहरा भी छाया रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे महाकुंभ के दौरान चलने वाली ट्रेनों का टाइम टेबल तैयार करने में जुटा हुआ है।
loader
Railways: Preparations to prevent trains from getting delayed and cancelled during Prayagraj Maha Kumbh
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले वर्ष आयोजित होने वाले महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोर शोर के साथ चल रही हैं। महाकुंभ-2025 में करीब 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। महाकुंभ के दौरान खराब मौसम के कारण कोई भी ट्रेन न लेट हो, न रद्द हो, इस दिशा में रेलवे ने काम करना शुरू कर दिया है।



दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन 2025 के जनवरी-फरवरी में होने जा रहा है। इस दौरान उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप होता है। कई शहरों में कोहरा भी छाया रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे महाकुंभ के दौरान चलने वाली ट्रेनों का टाइम टेबल तैयार करने में जुटा हुआ है। क्योंकि पिछले कुछ सालों में ऐसा देखा गया है कि सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत के कई शहरों में कोहरे की स्थिति गंभीर हो जाती है, जिससे ट्रेन और हवाई सेवाओं में काफी व्यवधान होता है। ट्रेनों की ले होने की स्थिति में यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।


रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि, कुंभ के आयोजन के दौरान उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप होगा। अगर आयोजन के दौरान घना कोहरा छा जाता है तो ऐसे में महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनों को समय पर चलाना एक चुनौती होगी। इसलिए ट्रेनों की समय-सारणी तय करने से पहले मौसम का पूर्वानुमान होना बहुत जरूरी है। अगर आयोजन के दौरान घना कोहरा छा जाता है तो रेलवे के पास स्थिति से निपटने के लिए कुछ तकनीक है, लेकिन यह भी तय है कि कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते ट्रेनों की स्पीड जरूर प्रभावित होगी।

अधिकारियों का कहना है कि,यात्रियों की सुरक्षा रेलवे का प्रमुख उद्देश्य है। इस को ध्यान में रखते हुए रेलवे हमेशा मानसून, बारिश, गर्मी और सर्दियों के दिनों में ट्रेनों का शेड्यूल तय करने के लिए मौसम विभाग से मौसम का पूर्वानुमान लेते हैं। कुंभ के दौरान भी अगले सात दिनों की मौसम अनुमान जानने के लिए मौसम विभाग से मदद लेंगे। मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते ही साप्ताहिक आधार पर मेले के दौरान ट्रेनों का शेड्यूल तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed