{"_id":"5d96b6398ebc3e017f1e6dad","slug":"railways-piyush-goyal-harsh-vardhan-harsimrat-kaur-badal-flagged-off-sarbat-da-bhalla-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी का नाम हुआ 'सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस', रेलमंत्री ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नई दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी का नाम हुआ 'सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस', रेलमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Fri, 04 Oct 2019 08:33 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल झंडी दिखाते
- फोटो : ANI
रेलवे मंत्रालय ने नई दिल्ली-लोहियां खास-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम बदल कर 'सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस' कर दिया है। इस ट्रेन को खास तौर पर गुरु नानक देव की 550वें प्रकाश पर्व समारोह को ध्यान में रखकर चलाया गया है।
विज्ञापन
Delhi: Railways Minister Piyush Goyal, and Union Ministers Harsh Vardhan & Harsimrat Kaur Badal flagged off 'Sarbat Da Bhalla Express' at New Delhi railway station today. New Delhi-Ludhiana Intercity will now be known as Sarbat Da Bhalla Express & ply till Lohian Khas, Punjab. pic.twitter.com/mzjHIVHLen
— ANI (@ANI) October 4, 2019विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन और हरसिमरत कौर बादल ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 'सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाई। नई दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी को अब सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस और पंजाब के लोहियां खास तक जाएगी। शुक्रवार सुबह 6.30 इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।
विज्ञापन
यह ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 2.38 बजे सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगी जहाँ इसका पारंपरिक स्वागत होगा। जब ट्रेन शाम के समय दिल्ली के लिए वापस शुरू होगी उस समय केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी और पंजाब के मंत्री ओपी सोनी और चरणजीत चन्नी भी मौजूद रहेंगे।