फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railways may increase fare for redevelopment of stations

स्टेशनों की हालत सुधारने के लिए 10 से 35 रुपये तक किराया बढ़ा सकता है रेलवे

Mon, 28 Sep 2020 08:47 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Sep 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
railways may increase fare for redevelopment of stations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock

स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए रेल यात्रियों को दस रुपये से लेकर 35 रुपये तक का अतिरिक्त किराये का भुगतान करना पड़ सकता है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह प्रस्ताव का हिस्सा है जिसे रेलवे अंतिम रूप दे रहा है। इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि उपयोग शुल्क श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग होगा। यह दस रुपये से लेकर एसी प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए 35 रुपये तक हो सकता है। रेलवे ने पहले स्पष्ट किया था कि उपयोग शुल्क केवल उन स्टेशनों के लिए लिया जाएगा जिनका पुनर्विकास किया जा रहा है और जहां यात्रियों की संख्या अधिक होती है।
विज्ञापन



रेलवे ने कहा था कि देश भर में कुल सात हजार स्टेशनों में से करीब 700 से 1000 स्टेशन इस श्रेणी में आते हैं। उपयोग शुल्क विभिन्न हवाई अड्डों पर लिया जाता है और हर शहर में अलग-अलग दर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, 'उपयोग शुल्क आवश्यक रूप से एक छोटी राशि है जिसका इस्तेमाल रेलवे स्टेशनों पर सभी यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने में किया जाता है।' 

प्रवक्ता ने बताया कि मामला विचाराधीन है और उपयोग शुल्क की राशि के बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘एक चीज निश्चित है कि ये उपयोग शुल्क न्यूनतम होंगे और यात्रियों के लिए कठिन नहीं होंगे।’


रेलवे बोर्ड के सीईओ वीके यादव ने 17 सितंबर को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि रेलवे सभी सात हजार स्टेशनों पर उपयोग शुल्क नहीं लेगा, लेकिन अगले पांच साल तक यात्रियों की ज्यादा संख्या वाले बड़े स्टेशनों पर यह शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि केंद्र स्टेशनों के लिए जल्द ही उपयोग शुल्क के बारे में अधिसूचना जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed