फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh: VHP flags 'exorbitant hike' in fare for Prayagraj flights, seeks govt intervention

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ पर रेलवे दे रहा छूट, विमानन कंपनियां कर रहीं लूट; विहिप ने की लगाम लगाने की मांग

Mon, 27 Jan 2025 12:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 27 Jan 2025 12:08 PM IST
सार

आम दिनों में नई दिल्ली से प्रयागराज, लखनऊ या वाराणसी का किराया पांच हजार रुपये से कम ही होता है, लेकिन यदि आपको आज प्रयागराज जाना है तो इसके लिए आपको 25000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Maha Kumbh: VHP flags 'exorbitant hike' in fare for Prayagraj flights, seeks govt intervention
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाकुंभ के दौरान हवाई यात्रा उपलब्ध करा रही कंपनियों ने लूट मचा दी है। एक तरफ जहां रेलवे विशेष ट्रेनें चलाकर तीर्थयात्रियों को विशेष सुविधा देने की कोशिश कर रहा है, वहीं देश के किसी भी हिस्से से प्रयागराज, लखनऊ या वाराणसी आ रही फ्लाइट्स के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी प्रमुख स्नान तिथियों पर प्रयागराज या लखनऊ जाने के किराए में भारी बढ़ोतरी की गई है। विहिप सहित तमाम हिंदू संगठनों ने इसे हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ बताया है और इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन


कितना किराया?
आम दिनों में नई दिल्ली से प्रयागराज, लखनऊ या वाराणसी का किराया पांच हजार रुपये से कम ही होता है, लेकिन यदि आपको आज प्रयागराज जाना है तो इसके लिए आपको 25000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। मेक माइ ट्रिप पर दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रयागराज जाने का टिकट 24,277 रुपये है, जबकि दो फरवरी तक का टिकट भी 17,500 रुपये के करीब है। इसी तरह दिल्ली से लखनऊ तक जाने की फ्लाइट के सबसे कम दाम भी करीब 11 हजार रुपये हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह किराया चार हजार रुपये से भी कम रहता है। किराये में यह वृद्धि केवल प्रयागराज के लिए ही नहीं लागू है, बल्कि आसपास के हवाई अड्डों पर पहुंचने पर भी किराए में बढ़ोतरी की जा रही है। 
विज्ञापन


विहिप ने की लगाम लगाने की मांग
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा है कि यह हिंदू तीर्थयात्रियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां रेलवे सहित सरकार के तमाम विभाग तीर्थयात्रियों को विशेष सहूलियत देकर महाकुंभ को सफल बनाने में जुटे हैं, वहीं हवाई यात्रा उपलब्ध करा रही कंपनियों ने लूट मचा दी है। किराए में पांच-सात गुने तक की वृद्धि की जा रही है। इससे लोगों को कुंभ पहुंचने और अपनी आस्था का पालन करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि तात्कालिक सेवा के नाम पर की जा रही यह लूट बंद होनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed