फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways earned 96 crores in 3 months by selling water bottles are available at this rate since last 12 years

Rail Neer: पानी बेचकर रेलवे ने तीन माह में कमा डाले 96.35 करोड़, 12 साल से इस रेट में मिल रही है बोतल

Thu, 13 Feb 2025 03:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Feb 2025 03:16 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत रेल नीर प्लांट्स के लिए मुनाफे का रेश्यो 40:60 तय किया है। वहीं, डिपार्टमेंट की ओर से चलाए जा रहे प्लांट्स के लिए यह रेश्यो 15:85 है। आईआरसीटीसी ने 2012 के बाद से रेल नीर ब्रांड से बेचे जाने वाले पानी के बोतल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
Railways earned 96 crores in 3 months by selling water bottles are available at this rate since last 12 years
रेल नीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे के लिए टिकटिंग से लेकर केटरिंग तक की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी आईआरसीटीसी ने कारोबारी साल 2025 की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की आय ग्रोथ मजबूत रही और मुनाफे में भी सुधार देखने को मिला है। नतीजों में कंपनी द्वारा दी जानकारी से पता चलता है कि आईआरसीटीसी ने तीन महीने में रेल नीर ब्रांड बेच कर करोड़ों की कमाई की है।

विज्ञापन


अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी को रेल नीर से 96.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा करीब 84.76 करोड़ रुपये था। कारोबारी साल 2025 में दिसंबर तक 9 महीने में कंपनी ने रेल नीर से कुल 298 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस दिसंबर तिमाही में रेल नीर से कुल 11.86 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे बोर्ड ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत रेल नीर प्लांट्स के लिए मुनाफे का रेश्यो 40:60 तय किया है। वहीं, डिपार्टमेंट की ओर से चलाए जा रहे प्लांट्स के लिए यह रेश्यो 15:85 है। आईआरसीटीसी ने 2012 के बाद से रेल नीर ब्रांड से बेचे जाने वाले पानी के बोतल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 11 फरवरी को जारी दिसंबर तिमाही के नतीजे में कंपनी ने बताया है कि साल-दर-साल आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 13.7 प्रतिशत बढ़कर 341 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले कारोबारी साल दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 300 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था। इस दौरान कंपनी की आय भी साल-दर-साल आधार पर 1,115.5 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत बढ़कर 1,224.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed