फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways does not earn profit through passenger trains, these services are run for convenience of people: Danv

Railways: दानवे बोले- यात्री ट्रेनों से नहीं होता कोई लाभ, माल ढुलाई सेवाओं से होती है नुकसान की भरपाई

Thu, 27 Oct 2022 06:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Oct 2022 06:43 PM IST
सार

रेल राज्य मंत्री ने जालना से छपरा जंक्शन (बिहार) तक के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने कहा यह भी कहा कि भारतीय रेलवे यात्री ट्रेनों के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई माल ढुलाई सेवाओं से करने का प्रयास करता है। 

विज्ञापन
Railways does not earn profit through passenger trains, these services are run for convenience of people: Danv
रावसाहेब दानवे - फोटो : ट्विटर/ रावसाहेब दानवे

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने गुरुवार को कहा कि यात्री ट्रेनों को चलाने से रेलवे को राजस्व के मामले में कोई फायदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की सुविधा के लिए इन सेवाओं को चलाती है। 

विज्ञापन

 

साप्ताहिक विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Railways does not earn profit through passenger trains, these services are run for convenience of people: Danv
साप्ताहिक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाते रेल राज्य मंत्री - फोटो : ट्विटर/ रावसाहेब दानवे

रेल राज्य मंत्री ने जालना से छपरा जंक्शन (बिहार) तक के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने कहा यह भी कहा कि भारतीय रेलवे यात्री ट्रेनों के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई माल ढुलाई सेवाओं से करने का प्रयास करता है। 

उन्होंने कहा, रेलवे को यात्री ट्रेनों को चलाने से कोई लाभ नहीं होता है। प्रति एक रुपये पर 55 पैसे का नुकसान होता है। यात्री ट्रेनों को चलाने से कोई लाभ नहीं, नुकसान होता है। लेकिन मोदी सरकार लाभ के लिए काम नहीं करती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कि हमें इन सेवाओं को लोगों की सुविदाओं के लिए संचालित करना है और हम माल ढुलाई सेवाओं के संचालन और राजस्व के अन्य स्त्रोतों के जरिए नुकसान (यात्री ट्रेनों के कारण होने वाला) की भरपाई करने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से था सपना

Railways does not earn profit through passenger trains, these services are run for convenience of people: Danv
जालना-छपरा विशेष साप्ताहिक ट्रेन - फोटो : ट्विटर/ रावसाहेब दानवे

दानवे ने कहा, जालना और छपरा के बीच खंडवा, प्रयागराज और वाराणसी के बीच रेल संपर्क मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से एक सपना था। साप्ताहिक विशेष जालना-छपरा सेवा के उद्घाटन के मौके पर ट्रेन में 96 फीसदी सीटों पर यात्री बैठे, जो बहुत उत्साहित दिखे। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि ट्रेन को साप्ताहिक सेवा के रूप में चलाया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की प्रतिक्रिया और जरूरतों के आधार पर भविष्य में इसे बढ़ाया जाएगा। 

दानवे ने यह भी कहा कि एक और विशेष ट्रेन जालना और तिरुपति के बीच चलाई जाएगी, जिसे 29 अक्तूबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस मौके पर मौजूद दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल के रेल प्रबंधक उपिंदर सिंह ने कहा, रेलवे यात्रियों के पसंद के गंतव्य तक बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed