{"_id":"5ea36acad2dbf707f14c274a","slug":"railways-delivered-camel-milk-for-odisha-autistic-kid-from-rajasthan-amid-covid19-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 2.0: ऑटिज्म और फूड एलर्जी पीड़ित बच्चे के लिए रेलवे ने पहुंचाया ऊंटनी का दूध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन 2.0: ऑटिज्म और फूड एलर्जी पीड़ित बच्चे के लिए रेलवे ने पहुंचाया ऊंटनी का दूध
Sat, 25 Apr 2020 04:10 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान रेलवे का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। रेलवे ने ऑटिज्म और फूड एलर्जी से पीड़ित साढ़े तीन साल के बच्चे के लिए राजस्थान के फालना से ऊंटनी का दूध ओडिशा के बरहमपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
Camel milk for urgent medical need. From Falna in Rajasthan to Bhubaneswar in 2 days. Delivered by Parcel Express of Railways. Consignment came via Delhi/Howrah. Cost of transportation of package of 20 kgs was Rs.125 only .@RailMinIndia https://t.co/jh8u5I0WfT
— EAST COAST Railway (@eastcoastrail) April 23, 2020
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दूध दिल्ली और हावड़ा के रास्ते पार्सल एक्सप्रेस के जरिए दो दिन में पहुंचाया। इसके बाद इस दूध को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम को ऑटिज्म बच्चे के परिवार को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि 20 किलो के पैकेज वाले दूध के परिवहन की लागत मात्र 125 रुपये आई। इसकी पूरी व्यवस्था सेतु द्वारा की गई थी। सेतु इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज द्वारा शुरू की गई है। इस महीने की शुरुआत में रेलवे मुंबई में एक ऑटिज्म बच्चे के लिए भी राजस्थान से ऊंटनी के दूध की आपूर्ति कर चुका है।
विज्ञापन