फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways, defence should be above politics: Ashwini Vaishnaw

Politics: 'रेलवे देश की जीवन रेखा, इसे राजनीति का विषय न बनाएं', ट्रेन हादसों को लेकर अश्विनी वैष्णव की अपील

Wed, 28 Aug 2024 07:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 28 Aug 2024 07:48 PM IST
सार

देश में रेल दुर्घटनाओं को लेकर राजनीतिक आलोचना का सामना कर रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि यह देश की जीवन रेखा है।

विज्ञापन
Railways, defence should be above politics: Ashwini Vaishnaw
अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल दुर्घटनाओं को लेकर कहा कि राष्ट्रीय परिवहन को राजनीतिक दोषारोपण का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि यह देश की जीवन रेखा है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुछ घटनाओं में कुछ परेशान करने वाली स्थिति सामने आई हैं और रेलवे सभी घटनाओं की विस्तृत जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


'रेलवे और रक्षा को राजनीति से ऊपर होना चाहिए'
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे पटरियों पर पत्थर और छड़ रखे जाने के कारण ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटनाओं पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, कुछ घटनाओं में कुछ परेशान करने वाली प्रवृत्तियां हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर उन्होंने आगे कहा कि रेलवे और रक्षा ऐसे संगठन हैं जिन्हें राजनीति से ऊपर होना चाहिए। मेरा मानना है कि रेलवे को राजनीतिक दोषारोपण का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे देश की जीवन रेखा है और अगर कुछ भी नकारात्मक होता है, तो यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए कि ट्रेनें बहुत कुशल तरीके से चले।
विज्ञापन


'अगले पांच वर्षों में पूरी होंगी सभी स्वीकृत रेलवे परियोजना'
वहीं एक अलग सवाल के जवाब में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने पिछले एक साल के दौरान मौजूदा नेटवर्क में 5,300 किलोमीटर रेलवे लाइन जोड़ी है। दस साल पहले, रेलवे में निर्माण की औसत गति चार किलोमीटर प्रतिदिन थी। आज, यह 14.5 किलोमीटर प्रतिदिन है। उन्होंने कहा, सभी स्वीकृत रेलवे परियोजनाएं अगले पांच वर्षों में पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने तैयार किया एक भर्ती कैलेंडर- अश्विनी
जबकि रेलवे में भर्ती पर, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर में रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती कैलेंडर तैयार किया है। चार तिमाहियों को रोजगार की एक विशेष श्रेणी से जोड़ा गया है। पहली तिमाही - जनवरी से मार्च - लोको पायलटों की भर्ती के लिए निर्धारित की गई है, दूसरी तिमाही तकनीशियनों और जूनियर इंजीनियरों को काम पर रखने के लिए, तीसरी तिमाही गैर-तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती के लिए और चौथी तिमाही लेवल-1 अधिकारियों के लिए आरक्षित की गई है।


रोजगार की वार्षिक योजना तैयार- वैष्णव
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रोजगार की वार्षिक योजना तैयार की गई है और वर्तमान भर्ती चक्र के लिए 45,000 रिक्तियों का विज्ञापन किया गया है। मंत्री ने कहा कि पिछले भर्ती चक्र में रेलवे में 1.54 लाख लोगों को रोजगार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed