फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways decided to give second chance to apply to 70,000 candidates who whose forms rejected

खुशखबरी: रेलवे खारिज किए गए 70 हजार युवाओं से दोबारा लेगा नौकरी के आवेदन

Wed, 18 Jul 2018 07:18 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Railways decided to give second chance to apply to 70,000 candidates who whose forms rejected
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेलवे ने अपने यहां नौकरी के लिए आवेदन करने वाले 70 हजार युवाओं को दोबारा आवेदन का मौका देने का निर्णय लिया है। इन युवाओं के आवेदन ऑनलाइन आवेदन में फोटो सही तरीके से अपलोड नहीं होने के कारण खारिज हो गए थे। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इन सभी को अब 18 से 20 जुलाई के बीच रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सूचना व पब्लिसिटी निदेशक राजेश दत्त बाजपेयी ने बताया कि सहायक लोको पायलट व तकनीशियनों के 26,500 रिक्त पदों के लिए करीब 48 लाख युवाओं ने अपना आवेदन किया था। इनमें से करीब 1.34 लाख युवाओं के आवेदन विभिन्न कारणों से खारिज हो गए थे।
विज्ञापन


बाजपेयी ने बताया कि जांच में इनमें से 1.27 लाख युवाओं के आवेदन गलत फोटो के कारण खारिज होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद इनमें से करीब 70 हजार युवाओं को अपनी ये गलती सुधारने के लिए सही फोटो अपलोड करने का मौका देने का निर्णय लिया गया। इन सभी को ई-मेल और एसएमएस के जरिए जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


57 हजार के फार्म में सुधार की जरूरत नहीं
सूत्रों ने बताया कि 1.27 लाख युवाओं में से शेष बचे 57 हजार युवाओं के फॉर्म आंतरिक पुनरीक्षण के बाद उनमें सुधार की जरूरत नहीं समझी गई और इन्हें ऐसे ही मंजूर कर लिया गया है। करीब 7 हजार आवेदकों को इससे पहले किए गए आवेदनों के दौरान नकल करने या अन्य कारणों का दोषी पाए जाने के कारण रेलवे भर्तियों से प्रतिबंधित पाए जाने के कारण खारिज किया गया है।


इस साल निकली अन्य भर्तियों में भी यही प्रक्रिया
बाजपेयी ने बताया कि इस साल निकली रेलवे की अन्य भर्तियों में भी आवेदकों को सुधार का दूसरा मौका देने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि भारतीय रेलवे अगले साल मार्च-अप्रैल तक करीब 1 लाख रिक्त पदों को भरने जा रहा है। रेलवे को 1.10 लाख रिक्त पदों का विज्ञापन दिए जाने के बाद करीब 2.27 करोड़ आवेदन मिले हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड समेत अन्य सभी पदों के लिए इस साल सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed