फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways arrangements for safe journey on Chhath festival, ambulances will be available at stations

छठ पर्व पर सुरक्षित सफर को रेलवे ने किए ये खास इंतजाम, मनोरंजन की भी व्यवस्था

Wed, 30 Oct 2019 02:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Railways arrangements for safe journey on Chhath festival, ambulances will be available at stations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

छठ पूजा के लिए घर जाने वालों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही दुर्घटना की स्थिति से भी निपटने की तैयारी की गई है। स्टेशन पर अचानक से भीड़ नहीं बढ़े, इसके लिए परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने दिल्ली के सभी स्टेशनों पर डॉक्टरों की भी तैनाती की है। ये डॉक्टर 24 घंटे स्टेशन पर तैनात रहेंगे। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन व आनंद विहार स्टेशन पर प्राथमिक चिकित्सा पोस्ट स्थापित किए गए हैं। साथ ही एंबुलेंस को स्टेंड बाय में स्टेशन परिसर में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि भीड़ प्रबंधन पर विशेष तैयारी की जा रही है। त्योहारों के दौरान दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग पूर्वांचल की तरफ जाते है। इसे ध्यान में रख स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है।

यहां भीड़ को रोक कर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित केंद्रीय अस्पताल को भी तैयार रहने को कहा गया है। किसी तरह की अप्रिय घटना होने की स्थिति में यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।


उन्होंने बताया कि स्टेशन अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि ट्रेनों के आगमन के ठीक पहले प्लेटफार्म में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किया जाए। फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफार्म की भीड़ को अनुशासित तरीके से प्रबंधन किया जा रहा है। ऑन बोर्ड टिकट चेकिंग स्टॉफ को कोच के सामने तैनाती की जाएगी। टिकट चेकिंग स्टॉफ यात्रियों की शिकायत का निवारण करेंगे।

खाने व मनोरंजन की व्यवस्था

स्टेशन परिसर में टेंट लगा कर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने स्टॉल लगाकर खाने का भी प्रबंध किया है। साथ ही मनोरंजन के लिए एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed