{"_id":"5fcea44f8ebc3e01e4387912","slug":"railways-are-also-cautious-about-the-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद को लेकर रेलवे भी सतर्क, 16 राज्यों में मार्ग बाधित होने का डर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बंद को लेकर रेलवे भी सतर्क, 16 राज्यों में मार्ग बाधित होने का डर
Tue, 08 Dec 2020 03:23 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 08 Dec 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के भारत बंद आह्वान को लेकर रेलवे भी सतर्क हो गया। रेलवे ने 16 राज्याें में मार्ग बाधित होने की आशंका के बीच ट्रेनों व रेलवे स्टेशन परिसरों में कानून व्यवस्था कायम रखने के निर्देश जारी किए हैं। रेलवे ने सभी जोन को उनके यहां वाम समर्थित रेल कर्मी संगठनों के भारत बंद में शामिल होने के लिए आगाह किया है।
विज्ञापन
आरपीएफ महानिदेशक अरुण कुमार ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा भारत बंद के दौरान आंदोलन कर रहे किसान रैलियां निकाल सकते हैं और सड़क पर चक्का जाम के साथ-साथ 16 राज्यों में पटरी पर भी बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
कुमार ने कहा, कुछ वाम संगठनों, केंद्रीय व्यापार संघों और ट्रांस्पोर्टरों ने भी बंद का समर्थन किया है, ऐसे में रेलवे के सभी जोनों के अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल ने बंद में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
दो बड़ रेल संघ भी किसानों के समर्थन में उतरे
कुमार ने कहा, रेलवे के दो बड़े संघ एआईआरएफ और एनएफआईआर ने भी किसानों के बंद को अपना समर्थन दिया है। ये संघ रैलियां और धरना प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा बहुत जरूरी है।