फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway: Varanasi-Khajuraho Vande Bharat fares are expensive, more than 300 seats are vacant

Railway: वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत का किराया जेब पर भारी, खाली है 300 से ज्यादा सीटें; PM ने दिखाई थी हरी झंडी

Wed, 12 Nov 2025 06:21 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 12 Nov 2025 06:21 PM IST
सार

वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन भारी किराए के चलते यात्रियों की तंगी से जूझ रही है। 14,15 और 16 नवंबर को चलने वाली इस ट्रेन में 300 से ज्यादा सीटें खाली है। इसका सबसे बड़ा कारण टिकट का महंगा होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Railway: Varanasi-Khajuraho Vande Bharat fares are expensive, more than 300 seats are vacant
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से खजुराहो के बीच शुरू हुई नई वंदे भारत एक्सप्रेस रफ्तार के मामले में तो सबका ध्यान में खींच रही है, लेकिन इसका किराया यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। 14,15 और 16 नवंबर को चलने वाली इस ट्रेन में 300 से ज्यादा सीटें खाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया था।

विज्ञापन


यात्रियों के मुताबिक, इसका सबसे बड़ा कारण टिकट का ऊंचा किराया है। चेयर कार का किराया 1400 रुपये रखा गया है, जो इस रूट की सामान्य एसी थर्ड क्लास (लगभग 565-580 रुपये) से दोगुना है। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2470 रुपये रखा गया हैं। इसी वजह से यात्री वंदे भारत से दूरी बना रहे हैं और पुराने विकल्पों को ही चुन रहे हैं।
विज्ञापन


बनारस से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 25606 में 14 नवंबर को चेयर कार श्रेणी में 376, एग्जीक्यूटिव क्लास में 29 सीटें खाली है। जबकि 15 नवंबर को चेयर कार श्रेणी में 387, एग्जीक्यूटिव क्लास में 29 सीटें उपलब्ध है। 16 नवंबर को चेयर कार श्रेणी में 368 सीट चेय कार श्रेणी में और 17 सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास में खाली है। जबकि खजुराहो से बनारस के बीच चलने वाली 26505 वंदे भारत ट्रेन में 14 नवंबर को चेयर कार में 392 सीट और एग्जीक्यूटिव क्लास में 31 सीट खाली हैं। 15 नवंबर शनिवार को चेयरकार श्रेणी में 406 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 35 सीटें उपलब्ध हैं। 16 नवंबर को चेयरकार श्रेणी में 405 सीट और एग्जीक्यूटिव क्लास में 35 सीटें खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा किराए के चलते खजुराहो के मशहूर मंदिरों को देखने वाले पर्यटक और व्यापारी वंदे भारत के बजाय सरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस या अन्य ट्रेनों में सफर करना ज्यादा उचित मान रहे हैं।प्रयागराज-डीएडीएन एक्सप्रेस और गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन जो इस रूट जाती है। सभी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी चल रही है। लंबी वेटिंग के बावजूद लोग सस्ते में सफर करना पसंद कर रहे हैं, भले ही समय ज्यादा लगे।

वंदे भारत का यह है रूट
गाड़ी संख्या 26506 बनारस - खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन बनारस से सुबह 5.10 बजे प्रस्थान करेगी। सुबह 5.25 बजे कैंट स्टेशन से रवाना होगी। विंध्याचल स्टेशन पर सुबह 6.55 बजे आगमन होगा। प्रयागराज छिवकी: सुबह आठ बजे गुजरेगी। चित्रकूट धाम पर सुबह 10.05 बजे आगमन होगा। बांदा स्टेशन पर सुबह 11.08 बजे आएगी। महोबा स्टेशन पर दोपहर 12.08 बजे आगमन होगा। दोपहर 1.10 बजे खजुराहो स्टेशन पर पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 26505 खजुराहो - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दोपहर 3.20 बजे प्रस्थान करेगी। महोबा स्टेशन पर शाम 4.20 बजे रुकेगी। बांदा स्टेशन पर शाम 5.13 बजे 2 मिनट का ठहराव लेगी। चित्रकूट धाम स्टेशन पर शाम 6.13 बजे आएगी। मार्ग में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 8.20 बजे आगमन होगा। विंध्याचल: रात 9.10 बजे आएगी। रात 11 बजे तक कैंट स्टेशन पहुंचेगी। अंत में रात्रि 11.15 बजे पहुंच कर समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed