फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railway ticket booking system will be down on night of November 1-2

Railways: यात्री 1-2 नवंबर की रात को बुक नहीं कर पाएंगे टिकट, बुकिंग प्रणाली रहेगी डाउन; जानें क्या है वजह

Wed, 29 Oct 2025 04:07 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 29 Oct 2025 04:07 PM IST
सार

दिल्ली स्थित रेलवे पीआरएस अगले हफ्ते 1 नवंबर की आधी रात से 2 नवंबर की सुबह तक, यानी रात 12:05 बजे से 2:05 बजे तक, लगभग दो घंटे के लिए बंद रहेगा। जानें क्या है वजह...

विज्ञापन
railway ticket booking system will be down on night of November 1-2
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं। भारतीय रेलवे ने अपने आरक्षण सिस्टम में तकनीकी अपग्रेड की घोषणा की है। इस काम के चलते दिल्ली स्थित रेलवे पीआरएस अगले हफ्ते 1 नवंबर की आधी रात से 2 नवंबर की सुबह तक, यानी रात 12:05 बजे से 2:05 बजे तक, लगभग दो घंटे के लिए बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे अपने पुराने कोर स्विच को नए कोर स्विच में बदलेगा, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को और तेज़ तथा भरोसेमंद सेवा मिल सके।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह काम सिस्टम को अपडेट और आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अपग्रेड के दौरान दिल्ली पीआरएस से जुड़ी कई सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी। इनमें इंटरनेट टिकट बुकिंग, टिकट कैंसिलेशन, करंट रिजर्वेशन, चार्टिंग, पीआरआर पूछताछ, ईडीआर, प्राइमस एप्लीकेशन और एनटीईएस सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस दौरान टिकट बुकिंग या यात्रा योजनाओं से संबंधित कार्य करने से बचें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 1 नवंबर की रात से पहले या 2 नवंबर की सुबह के बाद ही बुकिंग, कैंसिलेशन या अन्य लेनदेन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह बंदी अस्थायी होगी। जैसे ही निर्धारित तकनीकी कार्य पूरा हो जाएगा, सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी। रेलवे ने कहा कि यह तकनीकी बदलाव उसकी डिजिटल प्रणाली को मजबूत और भविष्य के लिए तैयार करने की योजना का हिस्सा है।

इस तरह के अपग्रेड रेलवे को बेहतर नेटवर्क, तेज़ बुकिंग प्रक्रिया और कम तकनीकी गड़बड़ियों में मदद करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इस काम को आधी रात में इसलिए निर्धारित किया गया है ताकि यात्रियों की यात्रा और टिकट सेवाओं पर न्यूनतम असर पड़े।


रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पूरे कार्य की निगरानी विशेषज्ञ टीम करेगी, ताकि किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत समाधान किया जा सके। निर्धारित अपग्रेड पूरा होते ही सिस्टम फिर से सामान्य गति से चलने लगेगा और यात्रियों को पहले से ज्यादा तेज़ और विश्वसनीय सेवा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed