फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway start grading system to improve performance

रेलवे ने शुरू की रेटिंग, काम अच्छा होगा तभी अधिकारियों का होगा 'भला'

Mon, 20 Feb 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Railway start grading system to improve performance

दशकों पुराने ढर्रे पर काम कर रही भारतीय रेल की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए अब रेलवे की ओर से ग्रेडिंग प्रणाली शुरू की गई है। रेलवे के 16 जोन को उनके काम के आधार पर ग्रेडिंग दी जाएगी और ग्रेडिंग के आधार पर उस जोन के वरिष्ठ अधिकारियों का प्रमोशन और इक्रीमेंट होगा।

विज्ञापन


रेलवे को उम्‍मीद है कि इससे वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और वो अच्छा काम करने के लिए प्रेरित होंगे। जिसका असर रेलवे के कामकाज में भी देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार रेलवे बोर्ड ने बीते साल से यह रेटिंग शुरू कर दी है। अप्रैल से दिसंबर 2016 तक की रेटिंग में पहले दक्षिण पूर्वी रेलवे अव्वल नंबर पर रहा। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। जबकि अंतिम पायदान पर रहा उत्तर पूर्वी रेलवे जिसका मुख्यालय यूपी के गोरखपुर में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये है कि उत्तर रेलवे, जिसका मुख्यालय दिल्‍ली में रेलवे बोर्ड के ऑफिस से कुछ दूरी पर ही है वो इस सूची में तीसरे पायदान पर रहा।

प्राइवेट कंपनियों की तर्ज पर होगा रेलवे के अधिकारियों का अप्रेजल

Railway start grading system to improve performance

रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नेतृत्व में रेलवे का अप्रेजल सिस्टम भी प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों की तरह हो गया है। सलन इसके वरिष्ठ अधिकारियों का इक्रीमेंट और प्रमोशन इस बात पर निर्भर करे कि उनके नेतृत्व में उनके जोन ने कितना बेहतर काम किया और कितना राजस्व कमाया। इसके अलावा इस पर भी निगाह रहे कि ट्रेनों की आवाजाही कितने समय से रही।

रैकिंग की यह व्यवस्‍था key performance indicators के तहत 17 प्रमुख बिंदूओं पर आधारित है। जिसमें रेलवे परिचालन और वित्तीय सुधार के साथ साथ सामान ढोने की क्षमता और सवारियों की आवाजाही पर अधिकारियों की जवाबदेही और तरक्की तय होगी। 

KPI को अधिकारियों के सालाना अप्रेजल का हिस्सा बनाया जाएगा। जिसमें रेलवे के महाप्रबंधक, डिविजनल रेलवे मैनेजर और जोनल हेड का इक्रीमेंट और प्रमोशन KPI में मिले अंकों के आधार पर ही होगा। 

जोनल और डिविजन इकाइयों को नए साल के लक्ष्य के बारे में बता दिया गया है। जिसके बाद सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी अपने अपने काम में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed