फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railway special arrangements for holi festival.

होली पर सबको कंफर्म टिकट, चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें भी

Fri, 04 Mar 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Mar 2016 02:11 PM IST
सार

  • रेलवे की खास रणनीति
  • चलाई जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें 
  • सबको मिलेगी कन्फर्म टिकट

विज्ञापन
railway special arrangements for holi festival.
होली पर रेलवे की खास तैयारी

विस्तार

उत्तर रेलवे होली पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों के संचालन के अलावा अन्य सुविधाएं भी देने जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी कम की जा सके साथ ही उन्हें अपने खास होने का एहसास हो।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने होली पर ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों को शिकायत रहित यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। होली के अलावा ये इंतजाम ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी जारी रहेंगे। इसके तहत आरक्षण काउंटरों की अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों की लगातार और नियमित रूप से उद्घोषणा कराई जाएगी ताकि यात्रियों को सही जानकारी मिल सके और वे आरामदायक सफर कर सकें और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम हो सके। साथ ही स्पेशल ट्रेनों में अधिक से अधिक आरक्षण कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी की टिकट कफंर्म कराने के लिए उनमें अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। स्पेशल ट्रेनों के विज्ञापन भी प्रकाशित होंगे। कुलियों पर भी नजर रहेगी जिससे वे यात्रियों से अधिक फीस न वसूल सकें।

जोड़े जांएगे अतिरिक्त कोच

railway special arrangements for holi festival.
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
होली और ग्रीष्मकाल में 2016 की अवधि के दौरान आरक्षण कार्यालयों में काउंटर के बाहर खिड़की के पास रेलवे स्टाफ तैनात किए जाएंगे। आरक्षण मांग पत्र को आरक्षण लिपिक को प्रस्तुत करने से पूर्व मांग पत्र को वे चेक करेंगे।

फार्म में किसी प्रकार की कमी तो नहीं रह गई है और फार्म में लिखा गया नाम पता ठीक है या नहीं देखेंगे। इसके बाद उस पर काउंटर साइन करेंगे। सभी आरक्षण काउंटर पर सुबह 7:30 बजे से पर्यवेक्षण के उद्देश्य से स्टाफ और वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

इसके बाद उन्हें संबंधित काउंटर पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही दलालों और असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए आरक्षण कार्यालय पर वाणिज्य, विजिलेंस, आरपीएफ और जीआरपी को तैनात किया जाएगा।

दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय

railway special arrangements for holi festival.
रेल - फोटो : अमर उजाला
होली के आसपास की तिथियों में मुंबई जाने एवं वहां से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुंबई सीएसटी-गोरखपुर और लोकमान्य तिलक-भटनी के बीच चलने वाली ये दोनों स्पेशल ट्रेनें इलाहाबाद के रास्ते चलेंगी।

गाड़ी संख्या 01047 मुंबई सीएसटी-गोरखपुर का संचालन 21 एवं 28 मार्च को मुंबई से अपराह्न 3.35 बजे होगा। जो दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर होते हुए अगले दिन शाम 6.10-6.35 बजे इलाहाबाद एवं जंघई, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद, मऊ, भटनी, देवरिया होते हुए सुबह आठ बजे गोरखपुर पहुंचेंगी।

गोरखपुर से गाड़ी संख्या 01048 का संचालन 23 एवं 30 मार्च की सुबह 10.30 बजे होगा, जो रात 11.00-11.30 बज  इलाहाबाद एवं अगले दिन रात 11.15 बजे मुंबई सीएसटी पहुंचेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01023 लोकमान्य तिलक-भटनी 18 एवं 25 मार्च को लोकमान्य तिलक से सुबह 11.20 बजे चलकर थाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर होते हुए अगले दिन पूर्वाह्न 11.40-12.05 बजे इलाहाबाद एवं यहां से जंघई, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ होते हुए शाम 7.15 बजे भटनी पहुंच जाएंगी।

भटनी से गाड़ी संख्या 01024  का संचालन 19 एवं 26 मार्च की रात 9.15 बजे होगा। स्पेशल ट्रेन सुबह 6.30-7.05 बजे इलाहाबाद एवं अगले दिन सुबह 4.05 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। 18 कोच की इन दोनों ट्रेनों में दस स्लीपर, चार एसी थ्री, दो जनरल एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed