{"_id":"5985ad2c4f1c1b72418b47fd","slug":"railway-served-poor-quality-food-in-bihar-sampark-kranti-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे खाने से 'प्रभु' ही बचाए, संपर्क क्रांति ट्रेन के खाने में निकला कीड़ा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ऐसे खाने से 'प्रभु' ही बचाए, संपर्क क्रांति ट्रेन के खाने में निकला कीड़ा
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के खाने से निकला कीड़ा
- फोटो : ht Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप रेलवे का खाना खाते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि ट्रेन में मिलने वाले खाने की शिकायतें शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। मौजूदा मामला बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का है। यहां पर एक यात्री को रेलवे की ओर से खाने के लिए दिए गए बेड़ पकौड़े में कीड़ा निकाला है। यात्री ने इसकी बात की शिकायत रेलवे कर्मचारी से भी की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों नियंत्रक व महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट में ट्रेनों में मिलने वाले खाने की क्वालिटी के बारे में विस्तार से बताया गया। मामले में कैग अपनी इस रिपोर्ट को संसद में भी पेश कर चुका है। बता दें कि इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि रेलवे द्वारा दिया जा रहा खाना इंसानों के खाने के लायक नहीं है। इसके साथ ही रिपोर्ट में रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले बोतल बंद पानी भी अनअधिकृत ब्रांड का है। वहीं पैकिंग वाले सामान एक्सपायरी डेट के बाद भी बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मौजूदा मामला बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के एस-9 कोच में यात्रा करने वाले यात्री मोहम्मद आज़ाद अली के साथ हुआ है। अली ने कहा कि यह घटना उसके लिए भयानक थी, जब उसने अपने पकौड़े के अंदर कीड़ा देखा। अली इस यात्रा के दौरान बिहार के छपरा जिले में अपने परिवार के पास जाने के लिए बैठा था।
विज्ञापन