फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway prepared planning to manage crowd in festive season

त्योहार में भीड़ का नहीं पड़ेगा सफर पर असर, ट्रैक से लेकर सड़क तक रेलवे ने बनाई योजना

Thu, 04 Oct 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
Railway prepared planning to manage crowd in festive season
Train

आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीपावली और छठ के दौरान स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन तो चलेंगी ही, साथ ही दिल्ली के स्टेशनों पर कुछ ट्रेन मौजूद रहेंगी जिन्हें भीड़ को ध्यान में रखते हुए चलाया जाएगा। इसके अलावा लोगों को स्टेशन पहुंचने के दौरान ट्रैफिक जाम में न फंसें, इसके लिए रेलवे ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर योजना भी तैयार करने वाली है। वहीं, मुरादाबाद रेल मंडल में ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए छह लूप लाइन तैयार की जाएंगी ताकि एक्सप्रेस ट्रेन को बिना बाधा के ट्रैक पर पूरी रफ्तार से चलाया जा सके।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे विभाग विशेष इंतजाम करने में जुट गया है। जल्द ही एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल विभिन्न रूट पर स्पेशल ट्रेन के 230 फेरे लगाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा एक दर्जन के करीब ट्रेन स्टेशन से रवाना करने के लिए तैयार रखी जाएंगी।

विज्ञापन

समय पालन पर विशेष ध्यान 

विश्वेश चौबे के अनुसार, ट्रेनों के समय पर संचालन के लिए खास ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर रेल मंडल में 92 प्रतिशत ट्रेनें समय पर संचालित हो रही हैं। लखनऊ व मुरादाबाद रेल मंडल में अभी परेशानी है। लखनऊ रेल मंडल में समयबद्धता ठीक करने के लिए चारबाग व गोमती नगर स्टेशन को बेहतर किया जा रहा है। लखनऊ स्टेशन को भी विकसित किया जा रहा है। इस रेल मंडल में 50 फीसदी ट्रेन ही समय पर संचालित हो पा रही हैं। गोमती नगर स्टेशन के विकसित होने के बाद इस मंडल से भी ट्रेनें बिना बाधा के दौड़ेंगी। 

मुरादाबाद रेल मंडल में अप्रैल महीने में 31 प्रतिशत ट्रेन ही समय से संचालित हो पा रही थीं, जो अब बढ़कर 55 प्रतिशत हो गई हैं। दिल्ली रेल मंडल में 81 प्रतिशत व फिरोजपुर मंडल में 92 प्रतिशत ट्रेन समय से चल रही हैं। पूरे उत्तर रेलवे की बात करें तो 47 प्रतिशत की तुलना में सितंबर में 67 प्रतिशत ट्रेनें समय से संचालित हुई। 

अंबाला, दिल्ली रेल मंडल में मानव रहित क्रासिंग खत्म

मानव रहित 486 समपार फाटकों को मानव युक्त समपार फाटक में तब्दील कर दिया गया है। अंबाला व दिल्ली रेल मंडल में कोई भी मानव रहित समपार फाटक नहीं है। कुल 604 में 486 मानवरहित क्रासिंग खत्म किए गए हैं। अगले कुछ महीनों में सभी रेल मंडल में स्थित मानव रहित क्रासिंग खत्म कर लिए जाएंगे। 

लेह-मनाली रेल रूट के लिए काम तेज
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह-लद्दाख तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए एक चरण के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। चौबे के अनुसार, इसमें लेह-मनाली के बीच रेल लाइन मार्ग व स्टेशनों को चिन्हित कर लिया गया है। फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि साल के 12 महीने में महज चार महीने ही वहां काम हो पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed