फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway: Passengers will have to loosen their pockets at New Delhi Railway Station, will have to pay ₹200

Railway: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जेब करनी होगी ढीली, 15 मिनट से ज्यादा रुकने पर देने होंगे ₹200

Tue, 17 Jun 2025 03:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 03:23 PM IST
विज्ञापन
Railway: Passengers will have to loosen their pockets at New Delhi Railway Station, will have to pay ₹200
नई दिल्ली स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के सबसे प्रमुख और सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में शामिल नई दिल्ली स्टेशन की पार्किंग की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब नए नियमों के तहत अपने वाहन या कैब से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ये वाहन स्टेशन के मुख्य परिसर तक जा सकेंगे। यात्रियों को लेकर आने वाले कोई भी वाहन यदि आठ मिनट में स्टेशन परिसर से बाहर निकल जाएंगे तो उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। यात्री को लेने के लिए आई गाड़ियों को सामान्य या वीआईपी पार्किंग में ही खड़ा करना पड़ेगा। इसके लिए यात्री को शुल्क चुकाना पड़ेगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे की इस नई व्यवस्था से स्टेशन आने वाले यात्रियों को अधिक भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ नई पार्किंग व्यवस्था को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। यहां पर जल्द ही एक बार फिर बैरिकेडिंग वाली पार्किंग व्यवस्था शुरू होगी। इस बार की पार्किंग व्यवस्था में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। दोनों ही बदलाव यहां आने वाले यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
विज्ञापन


नए बदलाव के तहत रेलवे स्टेशन के मुख्य परिसर में ऐसे वाहनों को एंट्री दी जाएगी जो केवल यात्रियों को छोड़ने के लिए स्टेशन में आए है। ऐसे वाहनों को प्रवेश करने के लिए 8 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान वे अपने यात्रियों को स्टेशन छोड़कर बाहर निकल जाएंगे। लेकिन 8 मिनट से ज्यादा रुकने पर वाहन चालक को 50 रुपये और 15 मिनट से अधिक समय तक रुकने पर 200 रुपये पार्किंग शुल्क चुकाना होगा। वहीं अगर वाहन यात्री को लेने के लिए लिए आया है तो उसे बैरिकेड के पास से ही पार्किंग में भेजा जाएगा। वह यात्री के आने पर पार्किंग से ही वाहन लेकर निकल सकेंगे। अभी कैब चालक से स्टेशन परिसर में आने पर 30 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा था, लेकिन नई व्यवस्था में वह 8 मिनट के भीतर स्टेशन परिसर की लेन में यात्री को उतार कर बाहर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर कैब चालक अपने 30 रुपए बचाने के लिए यात्रियों को बाहर सड़क पर उतार देते थे। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता था। उन्हें अपना सामान लेकर पैदल स्टेशन परिसर तक आना पड़ता है। कई बार उनकी रेलगाड़ी भी छूट जाती है। कैब के यात्रियों को बाहर उतारने के कारण सड़क पर जाम भी लग जाता था। लेकिन अब कैब चालक आठ मिनट के लिए भीतर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed