फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway passengers now apply both food and tickets at a same time

रेलवे ने दी नई सुविधा, सभी ट्रेनों में अब टिकट के साथ ही बुक कर सकेंगे खाना

Sun, 19 Aug 2018 09:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sun, 19 Aug 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
Railway passengers now apply both food and tickets at a same time
प्रीमियम ट्रेनों की तरह रेलवे ने मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकट बुकिंग के दौरान ही यात्रियों का खाना भी बुक करने की योजना तैयार कर रहा है। ऑनलाइन व टिकट काउंटर से टिकट की बुकिंग कराते वक्त आप अपनी पसंद का खाना बुक कर सकेंगे। 
विज्ञापन


रेलवे की योजना है कि यात्रा टिकट बुक कराते वक्त ही यात्री अपनी पसंद का खाना भी बुक कर लें। प्रीमियम ट्रेन की तरह ही खाने की बुकिंग को वैकल्पिक रखा जाए। यानी अगर कोई यात्री ट्रेन का खाना नहीं पसंद करता है तो उससे खाने का पैसा टिकट के साथ नहीं वसूला जाए। 
विज्ञापन


ट्रेनों में खाने की मिल रही लगातार शिकायतों के बाद रेलवे कई तरह की योजना तैयार कर रहा है। टिकट खिड़की से लिए जाने वाले यात्रा टिकट फार्म पर भी यह विकल्प दिया जाएगा। खाना लेने वालों से अतिरिक्त शुल्क टिकट के साथ ही ले लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य यह होगा कि चलती ट्रेन में पेंट्री वाले यात्रियों से खाने का अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूल सकेंगे। हालांकि रेलवे अब ट्रेनों में प्वाइंट ऑफ सेल मशीन भी दे रहा है, जिससे यात्री उचित दर पर ही खाने को खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed