फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway passengers have to reach 20-minute early at the stations

रेलयात्री ध्यान दें! ट्रेन चलने से 20 मिनट पहले पहुंचे स्टेशन, नहीं तो नो इंट्री

Sun, 06 Jan 2019 05:29 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, दिल्ली
न्यूज डेस्क, दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 06 Jan 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Railway passengers have to reach 20-minute early at the stations

हवाई यात्रियों की तरह अब रेलयात्रियों को भी ट्रेन खुलने के समय से 20 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। एयरपोर्ट की ही तरह तय समयसीमा के पहले ही यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी। देश के 202 रेलवे स्टेशनों पर इस योजना को लागू करने का खाका तैयार किया गया है। 


loader

ट्रेन खुलने के 15 से 20 मिनट पहले नहीं पहुंच पाने की स्थिति में यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों की सुरक्षा जांच प्रक्रिया समय से पूरी करने को लेकर रेलवे ऐसा कदम उठाने जा रहा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, सुरक्षाकर्मियों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी।

कुंभ मेला को लेकर इलाहाबाद में शुरू हुई व्यवस्था 

आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार के अनुसार उच्च तकनीक वाली इस सुरक्षा योजना को इस महीने शुरू हो रहे कुंभ मेला के मद्देनजर इलाहाबाद में और कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर पहले से ही शुरू कर दी गई है। 

अरुण कुमार ने बताया कि योजना रेलवे स्टेशनों को सील करने की है। यह मुख्यत: प्रवेश बिंदुओं की पहचान करने और कितनों को बंद रखा जा सकता है यह समय निर्धारित करने के संबंध में है। कुछ जगहों पर स्थाई दीवार बनाकर, तो कई अन्य जगहों पर आरपीएफ की तैनाती कर रास्ता सील किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed