{"_id":"5c6a14c9bdec224c807186a4","slug":"railway-passengers-can-transfer-their-online-ticket-booked-from-irctc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी से ऑनलाइन बुक टिकट कर सकेंगे ट्रांसफर, बस करने होंगे ये काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआरसीटीसी से ऑनलाइन बुक टिकट कर सकेंगे ट्रांसफर, बस करने होंगे ये काम
Mon, 18 Feb 2019 07:43 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट बुकिंग साइट आईआरसीटीसी से ऑनलाइन बुक किए गए टिकट भी अब दूसरे को ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए बस छोटी से प्रोसेस से गुजरना होगा। सीमा यह होगी कि आप अपने टिकट को यात्रा की तारीख से 24 घंटे पहले तक किसी और के नाम ट्रांसफर कर सकेंगे और सुविधा आपको एक टिकट पर एक ही बार मिलेगी।
कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा से काफी पहले टिकट तो बना लेते हैं, लेकिन सफर से दो-चार दिन पहले किसी कारणवश यात्रा कैंसिल करनी पड़ती है। टिकट कैंसिलेशन के नियम के मुताबिक यात्रा करने के 24 घंटे पहले ही कंफर्म टिकट को कैंसल कराना होता है और इसके लिए श्रेणी के हिसाब से चार्ज किया जाता है।
ऐन वक्त पर ऐसा लगता है कि अब हमारा टिकट बेकार हो जाएगा। कारण कि ऑनलाइन बुक किए गए टिकट जिसके नाम से होता है, उसी को यात्रा का अधिकार होता है। अब, आपकी यात्रा कैंसिल होने पर आपका टिकट बेकार नहीं होगा। रेलवे के नए नियम के मुताबिक आप अपनी कंफर्म टिकट को यात्रा की तिथि से 24 घंटे पहले तक ट्रांसफर कर सकते हैं।

ऑनलाइन टिकट को ऐसे कर सकते हैं ट्रांसफर
- आईआरसीटीसी से बुक किए गए टिकट का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें
- अपनी सुविधानुसार सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पहुंचे
- जिसको टिकट ट्रांसफर करना है, उसका ऑरिजनल आईडी प्रूफ साथ ले जाएं
- बुकिंग काउंटर कर्मी से टिकट पर पैसेंजर का नाम बदलने के लिए अप्लाई करें