फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway One job, thousands of contenders why are millions of youths chasing a single railway job?

Railway: एक नौकरी, हजारों दावेदार; रेलवे की एक नौकरी के पीछे क्यों भाग रहे करोड़ों युवा? जाने वजह

Sat, 25 Jul 2026 10:42 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 25 Jul 2026 10:42 PM IST
सार

रेलवे भर्ती में अब मुकाबला बेहद कठिन हो गया है। कई चयन प्रक्रियाओं में एक पद के लिए हजारों अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं, जिससे नौकरी हासिल करना पहले के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण बन गया है।
 

विज्ञापन
Railway One job, thousands of contenders why are millions of youths chasing a single railway job?
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले करीब ढाई साल में रेलवे ने 54 हजार से ज्यादा नई नियुक्तियां की हैं।  रेलवे ने संसद में जानकरी दी, 1 अप्रैल 2014 से 30 जून 2026 तक भारतीय रेलवे में 5.56 लाख लोगों की नियुक्ति की जा चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ा है।
विज्ञापन


अप्रैल 2025 में सरकार ने संसद को बताया था कि 2014-15 से 2023-24 तक रेलवे में 5.02 लाख लोगों की भर्ती हुई।अब नए आंकड़ों के अनुसार सिर्फ करीब ढाई साल की अवधि में ही रेलवे ने करीब 54 हजार अतिरिक्त नियुक्तियां कर ली हैं।वहीं तुलना के लिए सरकार ने यह भी बताया कि 2004-05 से 2013-14 के बीच रेलवे में कुल 4.11 लाख भर्तियां हुई थीं।यह आंकड़ा पहले की तरह ही बना हुआ है।
विज्ञापन


रेलवे भर्ती प्रक्रिया को नियमित और समयबद्ध बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने वर्ष 2024 से ग्रुप-सी भर्ती का वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू किया है। इसका मकसद भर्ती प्रक्रिया को तय समय पर पूरा करना, परीक्षाओं की तारीख पहले से घोषित करना और अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म करना है। नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2024, 2025 और 2026 में 1,61,889 गैर-राजपत्रित (नॉन-गजेटेड) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। मंत्रालय का कहना है कि वार्षिक कैलेंडर से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और चयन समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की नौकरियों के प्रति युवाओं का क्रेज कितना बड़ा है, इसका अंदाजा भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या से लगाया जा सकता है।
वर्ष 2024 में 92,116 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में करीब 3.58 करोड़ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यानी औसतन एक पद के लिए करीब 389 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। वहीं, सिर्फ लेवल-1 श्रेणी की भर्ती परीक्षा में ही 1.08 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए।


RPF SI भर्ती में सबसे कड़ी टक्कर

2024 की भर्तियों में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सब-इंस्पेक्टर भर्ती में देखने को मिली। इस भर्ती में सिर्फ 452 पद थे, लेकिन परीक्षा में 15.35 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। यानी हर एक पद के लिए करीब 3,400 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की।
इसी तरह NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती में भी मुकाबला काफी कड़ा रहा। यहां एक पद के लिए औसतन 1,837 उम्मीदवार मैदान में थे।

रेल मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2025 में भी रेलवे भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिन 29,775 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा पूरी हो चुकी है, उसमें करीब 90.96 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इस आंकड़े से साफ है कि रेलवे की नौकरी के लिए प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। औसतन एक पद के लिए करीब 306 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।

2025 में सेक्शन कंट्रोलर भर्ती में सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस पद के लिए सिर्फ 368 रिक्तियां थीं, लेकिन परीक्षा में करीब 4.33 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।यानी औसतन एक पद के लिए करीब 1,179 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेलवे की नौकरियों को लेकर युवाओं में कितना ज्यादा आकर्षण है।


2026 में इन पदों पर चल रही भर्ती

रेल मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक तीन नई भर्ती अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं। इनके जरिए रेलवे में कुल 17,803 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), 6,557 टेक्नीशियन और 119 सेक्शन कंट्रोलर के पद शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन भर्तियों के नोटिफिकेशन मार्च से जून 2026 के बीच जारी किए गए हैं। इसलिए अभी तक इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed