फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Ministry claims, Confirm Tickets in trains from 2021

रेल मंत्रालय का दावा, 2021 से ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म टिकट

Fri, 28 Apr 2017 09:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Fri, 28 Apr 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Railway Ministry claims, Confirm Tickets in trains from 2021
Demo Pic - फोटो : google

 रेलवे अपने व्यस्त मार्गों पर ऐसी योजना पर काम कर रहा है जिससे 2021 तक हर यात्री को जरूरत के मुताबिक कंफर्म टिकट मिल सके। खासकर दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली मुंबई के ट्रेन रूट पर वर्तमान में मांग और सीटों की उपलब्धता में बड़ा अंतर है।

विज्ञापन


अभी काफी तादाद में यात्रियों को वेटिंग टिकट दिया जाता है, जिसका मतलब होता है कि अगर टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो उनको यात्रा की अनुमति नहीं होगी। मांग और आपूर्ति की इस भरपाई के लिए रेलवे व्यस्त रूट पर और यात्री ट्रेनें पेश करने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि मालगाड़ियों के लिए अलग से बनाए जा रहे गलियारे (डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर) के बाद ऐसा संभव हो सकता है। इस पर तेज गति से काम जारी है साथ ही ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए दिल्ली-हावड़ा व दिल्ली-मुंबई रूट को अपग्रेड किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर क्षमता से अधिक बोझ

Railway Ministry claims, Confirm Tickets in trains from 2021

उद्योग मंडल सीआईआई के कार्यक्रम में सुरेश प्रभु ने कहा कि रेलवे लाइन पर क्षमता से अधिक बोझ है। मालगाड़ियों से अलग गलियारा बनाए जाने के बाद यात्री ट्रेनों का संचालन और तेज गति से संभव हो सकेगा।

3228 किलोमीटर लंबे पूर्वी व पश्चिमी गलियारे पर दिसंबर 2019 तक मालगाड़ियों के संचालन की उम्मीद है। रेलवे ट्रेनों को 200 किलोमीटर प्रति घंटा गति से दौड़ाने के लिए दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई मार्ग पर काम शुरू कर चुका है।

प्रभु ने कहा कि उपरोक्त दोनों ट्रेन रूट पर बुनियादी ढांचा को मजबूत करने तथा सिगनलिंग प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए अगले 3-4 साल में 20,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे ने पिछले दो सालों में 16,500 किलोमीटर का ट्रैक अपने नेटवर्क में जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed