Railway Jobs: रेलवे ने 11 साल में कितने लोगों को दी नौकरी, आगे क्या है प्लान? रेल मंत्री ने दिया जवाब
रेलवे में नौकरी की तैयारी या नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशी की खबर हैं। रेलवे में 2024 और 2025 में एक लाख से भी ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने संसद में जानकारी दी है कि साल 2024 और 2025 में कुल 1,20,579 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में 5.08 लाख नौकरियां दी हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। रेल मंत्री ने संसद में बताया कि रेलवे भर्ती को लेकर सरकार का रोडमैप क्या है?
रेल मंत्री ने बुधवार को संसद में एक लिखित उत्तर में जानकारी दी कि भारतीय रेलवे का नेटवर्क विशाल है। नियमित संचालन, नई तकनीकों का आगमन, मशीनीकरण और रिटायरमेंट जैसी प्रक्रियाओं के चलते लगातार मैनपावर की जरूरत पड़ती है, जिसे भरने के लिए समय-समय पर भर्ती एजेंसियों के माध्यम से नियुक्ति की जाती हैं। वर्ष 2024 और 2025 में भारतीय रेलवे ने कुल 1,20,579 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 11 वर्षों के आंकड़ों की तुलना भी पेश की। 2014-15 से 2024-25 तक रेलवे ने 5.08 लाख लोगों को नौकरियां दी हैं। जबकि 2004-05 से 2013-14 तक यूपीए सरकार ने 4.11 लाख नौकरियां दी थीं।
रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे में भर्ती निकलना एक सतत प्रक्रिया है। जो परिचालन और तकनीकी आवश्यकताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने 2024 और 2025 के लिए भर्तियों का ब्यौरा भी दिया है। साल 2024 जनवरी से दिसंबर तक 92,116 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इनमें सहायक लोको पायलट (ALP), तकनीशियन (Technician), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर (JE), नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC – ग्रेजुएट और अंडर-ग्रेजुएट), पैरामेडिकल स्टाफ और लेवल-1 (ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन आदि)। 2025 में 28,463 पदों पर भर्ती के लिए 7 नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं या पाइप लाइन में हैं।
रेलवे मंत्री ने बताया है कि इस बार की भर्ती में पूरे देश में एक भी पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं तकनीकी रूप से जटिल होती हैं और इनमें बड़े पैमाने पर संसाधनों का इस्तेमाल होता है। इन चुनौतियों के बावजूद, रेलवे ने सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान पेपर लीक या ऐसी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।