फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway indication change in flexi fair

रेलवे ने फ्लेक्सी फेयर में बदलाव के दिए संकेत,  ट्रेन यात्रियों को राहत देने की तैयारी     

Fri, 14 Sep 2018 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
Railway indication change in flexi fair
Railway Recruitment Board
रेलवे में फ्लेक्सी फेयर भले ही पूरी तरह से समाप्त नहीं हो, लेकिन कुछ बदलाव कर ट्रेन यात्रियों को राहत देने की तैयारी में रेलवे है। कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना बंद भी की जा सकती है। 
विज्ञापन


प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही राहत की खबर मिलने वाली है। रेलवे ने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगा। पूरी तरह से तो फ्लेक्सी फेयर खत्म नहीं किया जाएगा, लेकिन जिस रूट पर यात्रियों का टोटा रहता है उस रूट पर फ्लैक्सी को खत्म किया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार वैसी ट्रेनों व उस रूट को चिन्हित किया जा रहा है जहां ट्रेन खाली रहती है। इस तरह अस्थायी रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना उस रूट पर बंद की जा सकती है।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजधानी, शताब्दी व दुरंतो ट्रेन में 10 प्रतिशत सीट बुक होने के बाद फ्लैक्सी फेयर शुरू हो जाता है। 50 प्रतिशत सीट वास्तविक मूल्य से 15 प्रतिशत से अधिक पर बुक होती हे। इसके बाद हर 10 प्रतिशत पर दामों में बदलाव किया जाता है। रेलवे सूत्रों के अनुसार 10 फीसदी सीटें बिकने की बजाय 20 फीसदी सीटें बिकने के बाद यात्रा भाड़ा में बढोत्तरी पर भी रेलवे बोर्ड मंथन कर रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान रेलवे को लगभग 862 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई थी। लेकिन इस स्कीम की आलोचनाओं को देखते हुए रेलवे ने जल्द ही इसमें बदलावा करने का संकेत दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed