{"_id":"5acf73b34f1c1bd83d8b4c1e","slug":"railway-catering-services-master-plan-of-irctc-and-piyush-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: करोड़ों यात्रियों की सबसे बड़ी 'टेंशन' होगी खत्म, रेल मंत्रालय ने बनाया मास्टर प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खुशखबरी: करोड़ों यात्रियों की सबसे बड़ी 'टेंशन' होगी खत्म, रेल मंत्रालय ने बनाया मास्टर प्लान
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर आपकों खाने का बिल नहीं दिया जाता है तो वह खाना आप मुफ्त खाने के हकदार है। ट्रेनों में मिलने वाले खाने की बार-बार शिकायत को लेकर रेल मंत्रालय ने एक मास्टर प्लान ऑफ रेट तैयार किया है। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि इफ नो बिल मील इज फ्री। इसके अलावा एक मोबाइल एप भी तैयार किया जाएगा तो कैटरिंग व्यवस्था को मॉनीटर करेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खान-पान व्यवस्था में सुधार के लिए एजेंडा तय किया है। इसमें कहा गया है कि खाने की गुणवत्ता पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। वैरायटी भले ही कम हो, लेकिन जो भी खाना ट्रेनों में परोसा जाएगा, उसकी गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। कैटरिंग स्टाफ को प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन दी जाएगी। यात्रियों से टिप्स लेने वाले कैटरर को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एचआर विभाग ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता पर नजर रखेगा व खाना परोसने वाले के व्यवहार कुशलता पर निगरानी रखेंगे। वेंडरों के खिलाफ मिलने वाली शिकायत पर त्वरित कारवाई की जाएगी। किसी भी तरीकेकी शिकायत मिलने पर पेंट्री कार वालों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने निर्देश दिया है कि खान-पान संबंधित शिकायत को रेल मंत्री का कार्यालय अपनी सीधी नजर रखेगा। ए लॉ कार्ट वस्तुओं की बिक्री ट्रेनों में विमान की तर्ज पर की जाएगी। इसपर रेट कार्ड लिखा होना आवश्यक होगा। ट्रेन व स्टेशनों पर हॉट फुड वेडिंग मशीन लगाया जाएगा ताकि यात्रियों को ठंडा खाना खाने की मजबूरी नहीं हो।