फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway can start Mail and Express trains with waiting ticket facility from May 22

वेटिंग टिकट की सुविधा के साथ 22 मई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चला सकता है रेलवे

Thu, 14 May 2020 03:03 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 May 2020 03:03 AM IST
सार

  • टिकट बुकिंग में वेटिंग की सुविधा दे सकता है रेलवे
  • सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगी टिकट बुकिंग
  • 15 से इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग शुरू हो सकती है

विज्ञापन
Railway can start Mail and Express trains with waiting ticket facility from May 22
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में जारी लॉकडाउन में समय के साथ-साथ जरूरी राहतें भी दी जा रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक रेलवे 22 मई से मेल, एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकता है। बता दें कि अभी तक लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत कर चुका है। इसके अलावा रेलवे ने राजधानी स्पेशल ट्रेन भी शुरू की हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रमिक और राजधानी स्पेशल की तरह ही शताब्दी स्पेशल और इंटरसिटी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। इस सुविधा के शुरू होने से मध्यम वर्ग को खासी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार इन एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी फर्स्ट क्लास में वेटिंग के 20 टिकट रहेंगे। वहीं, एसी सेकेंड क्लास में वेटिंग के 50 और एसी थर्ड क्लास में वेटिंग के 100 टिकट रखे जाएंगे। स्लीपर क्लास में वेटिंग लिस्ट में 200 टिकट रखे जाएंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों के लिए वेटिंग टिकट भी मिल सकेगा। अभी तक चल रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की बुकिंग में यह सुविधा नहीं है। हालांकि, तत्काल और प्रीमियम तत्काल की सुविधा इन ट्रेनों के लिए भी उपलब्ध नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग 15 मई से शुरू हो सकती है। टिकट बुकिंग का माध्यम ऑनलाइन ही रहेगा। ट्रेनों के मार्ग की घोषणा 15 मई से पहले हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed