फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Board will not give posting newly appointed Group A officers in the headquarters for the first 10 year

Big News: नए ग्रुप ए रेलवे अफसरों को पहले 10 साल मुख्यालय में नहीं मिलेगी तैनाती, पढ़ें अन्य अहम खबरें

Wed, 01 Mar 2023 06:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 06:05 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद हुई बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एके लाहोटी ने पूरे देश के महाप्रबंधकों और मंडल रेल प्रबंधकों से कहा था कि वे खुद दुर्घटनास्थल पर जाकर समाधान तलाशें।

विज्ञापन
Railway Board will not give posting newly appointed Group A officers in the headquarters for the first 10 year
Indian Railways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए कहा, नई नियुक्ति वाले ग्रुप ए अफसरों को पहले 10 साल मुख्यालय में तैनाती नहीं मिलेगी। उन्हें 10 साल फील्ड में गुजारने होंगे। वर्तमान व्यवस्था के तहत ग्रुप ए में भर्ती के साथ ही अफसरों को मुख्यालय में भी तैनाती मिल सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, इस फैसले के पीछे सरकार की मंशा यह सुनिश्चित करने की है कि मुख्यालय में पदों पर जाने से पहले अधिकारियों के पास फील्ड स्तर पर पर्याप्त अनुभव हो। हाल ही में आंध्र प्रदेश में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद हुई बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एके लाहोटी ने पूरे देश के महाप्रबंधकों और मंडल रेल प्रबंधकों से कहा था कि वे खुद दुर्घटनास्थल पर जाकर समाधान तलाशें। फील्ड पोस्टिंग श्रमसाध्य और मांगलिक हैं और रेलवे के लिए अधिक उत्पादक है। 
विज्ञापन


चीन सीमा के पास जल विद्युत परियोजना मंजूर
नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को चीन सीमा के पास 319 अरब रुपये की जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड पूरा करेगी। सूत्रों के मुताबिक, 2,880 मेगावॉट की दिबांग जलविद्युत परियोजना अरुणाचल प्रदेश के निचली दिबांग घाटी जिले में दिबांग नदी पर बनाई जा रही है। इसे 319 अरब रुपये (3.9 अरब डॉलर) के अनुमानित निवेश के  लिए मंजूरी मिल गई है और कहा जाता है कि इसे बनाने में लगभग नौ साल लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस परियोजना का लक्ष्य 278 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी बांध, 6 नग घोड़े की नाल के आकार की हेड रेस टनल, 9 मीटर व्यास के साथ 300 मीटर से 600 मीटर तक की लंबाई, एक भूमिगत पावर हाउस का निर्माण करना है। एक बार बनने के बाद, 278 मीटर लंबा बांध भारत का सबसे ऊंचा होगा। बता दें कि अभी हाल ही में अरुणाचल में वास्तविक नियंत्रण रेखा से सिर्फ 30 किमी दूर चीन की आेर से सबसे बड़ा बांध बनाने की खबरें सामने आई थीं। तिब्बत के 8 शहरों में भी चीन तेजी से बांध बना रहा है। कुछ बन भी चुके हैं। 
 
आईआईटी छात्र की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित
मुंबई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के 18 वर्षीय एक छात्र की मौत के मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है। अहमदाबाद के रहने वाले बीटेक (केमिकल) के प्रथम वर्ष के छात्र दर्शन सोलंकी ने 12 फरवरी को परिसर में स्थित एक छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। 

राजेश मल्होत्रा  बने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक
नई दिल्ली। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश मल्होत्रा को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार 1989 बैच के अधिकारी मल्होत्रा ने सत्येंद्र प्रकाश का स्थान लिया है जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। वह भारत सरकार के प्रधान प्रवक्ता भी होंगे। पिछले साल जून में उनकी पदोन्नति आईआईएस के उच्च ग्रेड में हुआ था और उन्हें केंद्रीय संचार कार्यालय (सीबीसी) का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया था। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने प्रिया कुमार को दूरदर्शन का महानिदेशक बनाया है। उन्होंने मयंक अग्रवाल का स्थान लिया है। 


50 दिन की यात्रा पूरी कर डिब्रूगढ़ पहुंचा एमवी गंगा विलास
डिब्रूगढ़। दुनिया का सबसे लंबा नदी क्रूज एमवी गंगा विलास मंगलवार को 50 दिवसीय यात्रा पूरी कर असम के डिब्रूगढ़ पहुंच गया। इसे 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यात्रा के दौरान क्रूज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, प. बंगाल और असम से गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed