केंद्र ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और एक आईएएस अफसर का कार्यकाल बढ़ाया, एक साल और देंगे सेवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और एक आईएएस अफसर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। वहीं एक अन्य आईएएस अफसर को सचिव (सुरक्षा) और राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार समझौता के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को अगले एक वर्ष के लिए इसी पद पर पुन: नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्हें एक जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक इसी पद पर पुन: नियुक्त करने का फैसला किया है।
Govt of India: Appointments Committee of the Cabinet has approved the re-employment of Railway Board Chairman, VK Yadav as Chairman, Railway Board for a period of 1 year with effect from 1.1.2020 to 31.12.2020 or until further orders.
— ANI (@ANI) December 31, 2019
बता दें कि यादव को अश्विनी लोहानी की जगह रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष रूप में नियुक्त किया गया था। वह 1980 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स हैं।
डॉक्टर वीपी जॉय को मिला अतिरिक्त प्रभार
कैबिनेट सचिवालय ने केरल कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी डॉक्टर वीपी जॉय को सचिव (सुरक्षा) और राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार समझौता के अध्यक्ष (NACWC) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। डॉक्टर वीपी जॉय वर्तमान में सचिव (समन्वय) हैं।
Dr VP Joy (IAS, KL:87), Secretary (Coordination), Cabinet Secretariat assigned additional charge of the posts of Secretary (Security) & Chairperson, National Authority Chemical Weapons Convention (NACWC), Cabinet Secretariat.
— ANI (@ANI) December 31, 2019
आईएएस अधिकारी रविशंकर प्रसाद का भी बढ़ाया गया कार्यकाल
इसके साथ ही मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर आए अतिरिक्त सचिव आईएएस अधिकारी रविशंकर प्रसाद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। यानि वे 17 फरवरी 2021 तक अपने पद पर यथावत बने रहेंगे।
Govt of India: Appointments Committee of Cabinet has approved extension in Central Deputation Tenure of IAS, Ravi Shankar Prasad, Additional Secretary, Ministry of Environment, Forest & Climate Change for a period of one year from 17.2.2020 upto 17.2.2021 or until further orders.
— ANI (@ANI) December 31, 2019