फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raigad building collapse, a four year old child was pulled out from wreckage after 20 hours from building collapse in Raigad

रायगढ़ इमारत हादसा: 20 घंटे बाद मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया चार साल का बच्चा

Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Raigad building collapse, a four year old child was pulled out from wreckage after 20 hours from building collapse in Raigad
Raigad building collapse - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुए इमारत हादसे के अगले दिन मंगलवार को भी बचाव कार्य जारी रहा। इस दौरान मलबे के नीचे से हादसे के करीब 20 घंटे बाद 4 साल के एक बच्चे को जिंदा निकालने में कामयाबी मिली, जबकि उसकी मां की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर आठ हो गया। इस मामले में पुलिस ने बिल्डर फारूक काजी और आर्किटेक्ट गौरव शाह समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन



मुंबई से करीब 170 किमी दूर रायगढ़ जिले के महाड इलाके में सोमवार शाम पांच मंजिला ढह गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के दूसरे दिन भी पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय निवासी मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे से बाहर निकाले गए बच्चे की पहचान मोहम्मद नदीम बांगी के रूप में हुई है। उसे मामूली चोटें आई हैं और वह पूरी तरह सुरक्षित है। बचाव टीम ने करीब आधे घंटे बाद नदीम की मां नौशीन (30) को भी मलबे से बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। नदीम के परिवार के दो सदस्य अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। अब तक 8 लोग जिंदा बचाए गए हैं, जबकि 10 लापता हैं।


एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने पांच मंजिला इमारत के मलबे से चार साल के बच्चे को बचाए जाने को चमत्कार बताया। उन्होंने ट्वीट किया, चलिए और चमत्कार की प्रार्थना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed