{"_id":"615dc4e38ebc3e334a5ec65b","slug":"raid-on-cruise-ship-is-fake-no-drugs-found-says-ncp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीपी का दावा: क्रूज शिप पर की गई कार्रवाई फर्जी, नहीं मिली किसी भी तरह की ड्रग्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीपी का दावा: क्रूज शिप पर की गई कार्रवाई फर्जी, नहीं मिली किसी भी तरह की ड्रग्स
Wed, 06 Oct 2021 09:20 PM IST
Amit Mandal
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:20 PM IST
सार
नवाब मलिक ने क्रूज पर पड़े छापे में भाजपा की संलिप्तता की ओर इशारा किया है। उनका आरोप है कि भाजपा के नेता भी इसका हिस्सा थे।
विज्ञापन
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पर गंभीर आरोप लगाया है। मलिक ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले में किसी भी प्रकार का ड्रग्स मिला ही नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रूज शिप पर की गई छापे की कार्रवाई पूरी तरह से फर्जी है। क्रूज लाइनर से किसी भी तरह की ड्रग्स को बरामद नहीं किया गया था।
एनसीबी का मकसद सिर्फ इस मामले में गिरफ्तार गए लोगों को फंसाने का था। नवाब मलिक ने क्रूज पर पड़े छापे में भाजपा की संलिप्तता की ओर इशारा किया है। उनका आरोप है कि भाजपा के नेता भी इसका हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि आर्यन खान के साथ वायरल हुए फोटो में दिखने वाला शख्स मनीष भानुशाली है। जो भाजपा का कार्यकर्ता है। ऐसे में एनसीबी को यह बताना चाहिए कि आखिर उनका और भानुशाली का क्या संबंध है।
विज्ञापन
दरअसल, मलिक ने बुधवार को महाराष्ट्र एनसीपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी में उन्होंने दावा किया आर्यन के साथ सेल्फी लेने वाला केपी गोसावी एक फ्रॉड व्यक्ति है और खुद को प्राइवेट डिटेक्टिव बताता है। उसके खिलाफ पुणे में फर्जीवाड़े का केस दर्ज है। उन्होंने दावा कि भानुशाली की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ तस्वीरें मौजूद हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसा कैसा हो सकता है कि भाजपा का एक नेता आर्यन खान को घसीटकर अपने साथ ले जा रहा है। इस बात का जवाब एजेंसी को देना चाहिए। वहीं, मनीष भानुशाली ने अपनी सफाई में कहा कि भाजपा में मुझे कोई पद नहीं मिला है। मैं देश का एक सजग नागरिक होने के नाते यह जानकारी दे रहा हूं। मुझे पता चला है कि पिछले महीने नवाब मलिक के एक रिश्तेदार को एनसीबी ने ड्रग केस में गिरफ्तार किया था।

इन आरोपों के बाद एनसीबी के अफसर सामने आए। उन्होंने केपी गोसावी और भानुशाली को अपना गवाह बताया। एजेंसी ने कहा कि कानून के मुताबिक सिर्फ गोसावी और भानुशाली ही नहीं, बल्कि 10 बाहरी लोगों की क्रूज पर रेड के दौरान मदद ली गई थी। ये सभी जांच एजेंसी के गवाह हैं।