56 स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, सैकड़ों करोड़ की अघोषित आय का खुलासा
आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और गोवा में 55 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। इस जांच में अभी तक 700 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। जिसका कर भुगतान के दौरान खुलासा नहीं किया गया था।
बता दें आईटी विभाग ने तमिलनाडु में बीयर और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के प्रमुख उत्पादकों में से एक के मामले में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था। विभाग ने छह अगस्त को भी छापेमारी की थी। तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और गोवा के 55 स्थानों पर तलाशी की गई थी। बता दें आईएमएफएल कंपनी बीयर और विदेशी शराब बनाती है।
I-T Department conducted a search&seizure operation on Aug 6 in the case of one of the major producers of beer and Indian-made foreign liquor (IMFL) in Tamil Nadu. The search action was launched at 55 premises at various places in Tamil Nadu, Kerala, Andhra Pradesh & Goa. pic.twitter.com/eebtFQkPwh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 11, 2019
देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी
आयकर विभाग देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रहा है। असम में शुक्रवार को कई व्यापारियों के यहां छापेमारी हुई। इस दौरान टीम को आय से संबंधित दस्तावेज मिले, जिन्हें उसने जब्त कर लिया। इससे पहले राजस्थान के कोटा जिले में विभाग ने शहर के पांच बड़े व्यापारियों के यहां छापेमारी की थी। विभाग की टीम 180 गाड़ियों के साथ यहां पहुंची थी।