{"_id":"5dc57df38ebc3e5b305ee7b9","slug":"rahul-thanks-to-spg-for-security-of-sonia-gandhi-rahul-gandhi-and-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने सुरक्षा के लिए एसपीजी का किया शुक्रिया अदा, कहा-यह सफर प्यार भरा रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने सुरक्षा के लिए एसपीजी का किया शुक्रिया अदा, कहा-यह सफर प्यार भरा रहा
Fri, 08 Nov 2019 08:08 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया गया है। इस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसपीजी जवानों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के फैसले के कुछ घंटे बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'एसपीजी के मेरे सभी भाई बहनों को बड़ा वाला शुक्रिया। इतने वर्षों से उन्होंने मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए दिनरात काम किया। आपकी प्रतिबद्धता के लिए शुक्रिया। आपकी ओर से लगातार समर्थन मिलता रहा। यह सफर बहुत ही प्यार और सीख से भरा रहा।' उन्होंने आगे लिखा कि यह बहुत ही सम्मान की बात रही। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
A big thank you to all my brothers & sisters in the SPG who worked tirelessly to protect me & my family over the years. Thank you for your dedication, your constant support & for a journey filled with affection & learning. It has been a privilege. All the best for a great future.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2019
इससे पहले केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स) सुरक्षा हटाने का फैसला किया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद पूरे गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा कवर देने का फैसला किया गया था।