{"_id":"5c18d596bdec2256fe7bccec","slug":"rahul-spoke-about-sajjan-kumar-case-i-have-already-cleared-my-version","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज्जन मामले पर बोले राहुल : इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही साफ कर चुका हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सज्जन मामले पर बोले राहुल : इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही साफ कर चुका हूं
Tue, 18 Dec 2018 04:40 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 18 Dec 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में सज्जन कुमार को सजा होने के मामले में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मंगलवार को कहा कि इस मामले पर वह अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
गांधी ने सज्जन कुमार से जुड़े सवाल पर संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही साफ कर चुका हूं। यह संवाददाता सम्मेलन देश के किसानों के बारे में है। यह इस बारे में है कि मोदी जी ने देश के किसानों का एक रुपये का कर्ज माफ नहीं किया।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि दंगा मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सज्जन ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में कुमार को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन