फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Sinha unhappy over not getting a place in BJP's central team

भाजपा की केंद्रीय टीम में जगह नहीं मिलने से राहुल सिन्हा नाखुश

Sun, 27 Sep 2020 05:44 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Sep 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
Rahul Sinha unhappy over not getting a place in BJP's central team
राहुल सिन्हा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय इकाई के संगठन में शनिवार को फेरबदल के बाद उसकी बंगाल इकाई में असंतोष सामने आया और राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए गए राहुल सिन्हा ने कहा कि उन्होंने जिस पार्टी की 40 साल तक समर्पित भाव से सेवा की, उसी का यह ‘पुरस्कार’ है।

विज्ञापन


सिन्हा ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं पार्टी से पिछले 40 साल से जुड़ा हूं। आज पार्टी ने मुझे यह पुरस्कार दिया। उसने उन नेताओं का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मुझे हटाया तो तृणमूल कांग्रेस से आए हैं।’’
विज्ञापन


संभवत: उनका इशारा मुकुल रॉय और अनुपम हजारा की ओर था जो पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं अपने अगले कदम की घोषणा करने से पहले 10-12 दिन इंतजार करूंगा।’’ लगातार दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे सिन्हा को 2015 में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए भाजपा नेतृत्व ने राय को उपाध्यक्ष एवं हजारा को सचिव नियुक्त किया है।

सिन्हा के बयान के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘पार्टी ने एक निर्णय लिया है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। लेकिन मुझे लगता है कि यह गलत धारणा है कि पुराने लेागों को हटा दिया गया है । शायद उन्हें किसी और तरीके से समायोजित किया जाए।’’


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed