फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul's Karnataka leaders do not get trapped in BJP traps

राहुल की कर्नाटक के नेताओं को सीख, बोले- भाजपा के ट्रैप में न फंसे

Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul's Karnataka leaders do not get trapped in BJP traps
rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं को स्पष्ट सीख दी है कि भाजपा के धार्मिक ध्रुवीकरण के ट्रैप में कतई न फंसे। राहुल ने राज्य में कांग्रेस सरकार के पांच सालों के विकास कार्यों का खाका तैयार करने और उसे मजबूती से लोगों के बीच ले जाने को कहा है। राहुल ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान धार्मिक मुद्दों पर ऐसा कोई मैसेज नहीं जाना चाहिए जिसका फायदा भाजपा उठा सके। 
विज्ञापन


कांग्रेस गुजरात की तर्ज पर कर्नाटक में सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि में तो दिखेगी। साथ ही अपनी सरकार के कार्यों और कांग्रेस-भाजपा शासित सरकारों के अंतर को भी बताएगी। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के अलावा 21 मंत्री, ऑस्कर फर्नांडीज, प्रदेश के प्रभारी केसी वेणुगोपाल, अध्यक्ष जी.परमेश्वर, एआईसीसी के चारों सचिव भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- कानून पर भरोसा रहे इसलिए होनी चाहिए जस्टिस लोया की मौत की जांचः राहुल गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राहुल कर्नाटक में सरकार के कामकाज को लेकर संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि वहां हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं हैं और तमाम ऐसी योजनाएं हैं जिनका बेहतर लाभ लोगों को मिला है। लिहाजा हमें भाजपा के प्रचार और बयानों पर प्रतिक्रिया देने से बचना होगा। उसके एजेंडे से खुद को अलग रखकर हमें विकास के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ना है। 


बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीज ने बताया कि चुनावी अभियान कर्नाटक के विकास और शांतिपूर्ण माहौल पर आधारित होगा। हम लोगों को बताएंगे कि कर्नाटक की बेहतरी के लिए कांग्रेस ने क्या किया है। सीएम सिद्दारमैया का कहना है कि भाजपा के पास ध्रुवीकरण के अलावा राज्य के लिए कोई एजेंडा नहीं है। राज्य में सत्ता विरोधी लहर नहीं है। सरकार ने पिछले घोषणा पत्र में जो वादे किए थे पूरे किए हैं। इसी को देखते हुए भाजपा आधारहीन और बेतुके मुद्दे उठा रही है जिससे उसे कुछ हासिल नहीं होगा। 

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर ने बताया कि राहुल गांधी 10 से 12 फरवरी तक कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान बैठकों, रैली, रोड शो के अलावा किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुद्जिवियों के समूहों से भी बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed