{"_id":"5a58c8194f1c1be4408b471f","slug":"rahul-gandhi-demands-judge-loya-death-hearing-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून पर भरोसा रहे इसलिए होनी चाहिए जस्टिस लोया की मौत की जांचः राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कानून पर भरोसा रहे इसलिए होनी चाहिए जस्टिस लोया की मौत की जांचः राहुल गांधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चार जजों द्वारा सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए गए सवालों को बहुत ही गंभीर करार दिया। उन्होंने जज बीएच लोया की मौत की जांच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज से कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
राहुल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जस्टिस चेलमेश्वर का लोकतंत्र को लेकर दिया गया बयान बहुत ही महत्वपूर्ण है और जजों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सावधानी से ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
देश में ऐसी घटना पहली बार हुई है। जजों ने जज लोया के मामले का भी जिक्र किया है। इस मामले की भी निष्पक्ष जांच कराने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जिन्हें न्याय से प्यार है और सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, वे सभी लोग इस मुद्दे को देख रहे हैं। ऐसे में इसका हल निकालना बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन
बता दें कि जजों के मोर्चे के बाद सरकार में हलचल बढ़ गई है। सरकार ने इसे न्यायपालिका का अंदरूनी मामला बताने का साफ संदेश दे दिया है। हालांकि सरकार की निगाहें सीजेआई दीपक मिश्रा के भावी रुख पर है।
चूंकि मामले के शीर्ष अदालत से जुड़े होने के कारण सरकार इस मामले में दखल नहीं दे सकती, मगर सरकार इस कारण होने वाले सियासी नुकसान को ले कर सतर्क है।