फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul problems may increase on statement made in London, Privileges Committee may take Suo Moto Cognizance

Rahul Gandhi: लंदन में दिए बयान पर बढ़ सकती हैं राहुल की मुश्किलें, विशेषाधिकार समिति ले सकती है संज्ञान

Tue, 14 Mar 2023 05:23 AM IST
देव कश्यप हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Mar 2023 05:23 AM IST
सार

एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक समिति ने लंदन में राहुल की टिप्पणी को गंभीरता से लिया है। लोकसभा के संदर्भ में की गई उनकी टिप्पणी तथ्यों से मेल नहीं खाती। रिकॉर्ड बताते हैं कि लोकसभा में जब भी राहुल का भाषण हुआ है, तब उन्हें निर्धारित समय से ज्यादा वक्त दिया गया है।

विज्ञापन
Rahul problems may increase on statement made in London, Privileges Committee may take Suo Moto Cognizance
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

लंदन में संसद की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, संसद की विशेषाधिकार समिति इस मामले में स्वत: संज्ञान ले सकती है।गौरतलब है कि राहुल ने लोकसभा में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि बोलने के दौरान विपक्षी नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है। राहुल के इस बयान की उपराष्ट्रपति, राज्यसभा के उपसभापति और लोकसभा स्पीकर ने आलोचना की थी। सरकारी सूत्रों ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस, डीएमके और वाम दलों को छोड़ कर अन्य विपक्षी दल भी राहुल की टिप्पणी से असहमत हैं।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक समिति ने लंदन में राहुल की टिप्पणी को गंभीरता से लिया है। लोकसभा के संदर्भ में की गई उनकी टिप्पणी तथ्यों से मेल नहीं खाती। रिकॉर्ड बताते हैं कि लोकसभा में जब भी राहुल का भाषण हुआ है, तब उन्हें निर्धारित समय से ज्यादा वक्त दिया गया है। ऐसे में माइक बंद करने संबंधी आरोपों को समिति ने गंभीरता से लिया है। समिति इस मामले को स्वत: संज्ञान में लेने का मन बना रही है।
विज्ञापन


अदाणी मामले में भी चल रही है सुनवाई
विशेषाधिकार समिति पहले ही हिंडनबर्ग की अदाणी समूह से संबंधित रिपोर्ट पर राहुल की पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों की सुनवाई कर रही है। सांसद निशिकांत ठाकुर और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी की शिकायत के बाद राहुल ने समित के समक्ष अपना पक्ष भी रखा है। इसी हफ्ते अब निशिकांत दुबे समिति के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार भी बेहद आक्रामक
राहुल की संसद के संदर्भ में की गई टिप्पणी, संवैधानिक संस्थाओं के सरकार के दबाव में होने और लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देशों की मदद का आह्वान मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। यही कारण है कि सोमवार को शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे चरण में सरकार संसद के दोनों सदनों में विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पर हमलावर रही। सरकार के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में राहुल की ओर से खेद जताने या माफी मांगने तक उसका रुख नरम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed