फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul, Priyanka may visit Bengal for Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कपिल मुनि आश्रम से बंगाल में शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल-प्रियंका को न्योता

Thu, 08 Dec 2022 02:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 08 Dec 2022 02:42 PM IST
सार

 बंगाल में यह यात्रा कुछ अलग होगी, क्योंकि इसका नेतृत्व राहुल गांधी की बजाए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी करेंगे। अब तक सभी दूर राहुल गांधी नेतृत्व कर रहे हैं।  एक कांग्रेस नेता ने गुरुवार को बताया कि इसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
Rahul, Priyanka may visit Bengal for Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम बंगाल में 28 दिसंबर से शुरू होगी। राज्य में यात्रा की शुरुआत गंगा सागर द्वीप स्थित कपिल मुनि आश्रम से होगी। इसमें राहुल व प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के बंगाल चरण के बारे में एक कांग्रेस नेता ने गुरुवार को बताया कि इसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप स्थित कपिल मुनि आश्रम से शुरू होगी और यह दार्जिलिंग तक जाएगी। 
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राज्य में यह यात्रा करीब 800 किलोमीटर भ्रमण करेगी। 28 दिसंबर से इसकी शुरुआत होगी। इसके लिए हम राहुल व प्रियंका गांधी को आमंत्रित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


55 दिन चलेगी यात्रा, अधीर रंजन करेंगे उद्घाटन
कांग्रेस नेता ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का बंगाल चरण 55 दिनों का होगा। यह दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, कोलकाता, नादिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर व दार्जीलिंग जिलों से होकर गुजरेगी। बंगाल यात्रा का पूरा कार्यक्रम वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने तैयार किया है। 28 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी सागर द्वीप से यात्रा का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed